विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Weather Update: जम्मू-कश्मीर में आज कहीं बारिश, कहीं उमस, 29 से 31 अगस्त तक सतर्क रहने की सलाह, जानें मौसम अपडेट

Published: Mon, 24 Aug 2026 03:09 PM (IST)

Jammu Kashmir Weather 24 August: जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे ...और पढ़ें

जम्मू में 66 मिमी बारिश रिकार्ड।

जम्मू में 66 मिमी बारिश रिकार्ड।

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर में बीते 24 घंटों में अच्छी बारिश दर्ज।

  2. 29-31 अगस्त तक जम्मू संभाग में बढ़ेगी बारिश की तीव्रता।

  3. भूस्खलन, बाढ़ की संभावना, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता जरूरी।

जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। जम्मू में 66 मिमी, ऊधमपुर में 56 मिमी और पुंछ में 45 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से कई निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। शहर में कई स्थानों पर जलभराब के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार 24 से 28 अगस्त तक मौसम आमतौर पर गर्म और उमस भरा रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर सुबह और दोपहर के समय बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

29 से 31 अगस्त तक बारिश का सिलसिला

29 से 31 अगस्त के बीच जम्मू संभाग में मौसम की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं

वहीं सुबह के समय कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। स्थानीय स्तर पर होने वाली तेज बारिश से अचानक बाढ़, भूस्खलन और मलबा गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। लोगों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

जम्मू में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज 

रविवार को मौसम गर्म और उमस भरा रहा। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार जम्मू में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री कम था। पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू में 66.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं कटड़ा में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ तथा 22.2 मिलीमीटर बारिश हुई। भद्रवाह में 8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कश्मीर संभाग में श्रीनगर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 24 घंटों में 9 मिलीमीटर बारिश हुई। कुपवाड़ा में अधिकतम 29.1 डिग्री और न्यूनतम 15.9 डिग्री, जबकि काजीगुंड में अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।