यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ladakh Accident News: लद्दाख में बड़ा हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; सात लोगों की मौत
Ladakh Accident News लद्दाख में बड़ा हादसा सामने आ रहा है। यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वह ...और पढ़ें

पीटीआई, लेह। Ladakh Accident News: लद्दाख के लेह जिले में एक बस सड़क से फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं 22 अन्य लोग घायल हो गए हैं।
शादी में जा रहे थे लोग
लेह के उपायुक्त संतोष सुखदेव ने पीटीआई को बताया कि एक स्कूल के स्टाफ सदस्यों को एक शादी समारोह में ले जा रही बस दुरबुक इलाके में खाई में गिर गई। अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस के कर्मियों ने घायलों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है।
हेलीकॉप्टरों से अस्पताल पहुंचाया जा रहे घायल
घायलों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। 22 घायल लोगों को लेह के एसएनएम अस्पताल और सेना अस्पताल ले जाने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सुखादेव ने कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है।