Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Landslide: कुंफर टनल के बाहर भूस्खलन, प्रोटेक्शन वॉल गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, लंबा जाम लगने से लोग परेशान

    Updated: Thu, 20 Jun 2024 02:45 PM (IST)

    Jammu Landslide रामबन जिले में आज भूस्खलन होने पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे। कुंफर टनल के बाहर भूस्खलन हो गई है। ट ...और पढ़ें

    Jammu Landslide: रामबन में भूस्खलन, मलबा हटा रहा जेसीबी।
    Jammu Landslide: रामबन में भूस्खलन, मलबा हटा रहा जेसीबी।

    HighLights

    1. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद।
    2. गिर गई प्रोटेक्शन वॉल।
    3. दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतार।

    जागरण संवाददाता, रामबन। रामबन जिला के चंद्रकोट में कुंफर टनल के बाहर भूस्खलन होने पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग करीब डेढ़ घंटे तक बंद रहा। सुबह करीब दस बजे अचानक से भूस्खलन होने पर टनल के बाहर बनाई गई प्रोटेक्शन वॉल भी गिर गई। राजमार्ग बंद होने पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

    वहीं, जानकारी मिलने पर मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे राजमार्ग को खोलने में कामयाबी मिली। लेकिन अब मार्ग तंग होने के कारण बार बार जाम लग रहा है। पुलिस को यातायात व्यवस्था को बनाए रखन के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

    यह भी पढ़ें- आमिर हमजा से पहले भी पाकिस्तान में मारे गए भारत के दुश्मन, जानिए कब-कब हुआ इन दहशतगर्दों का खात्मा