Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu News: लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा इस दिन से संभालेंगे 16 कोर की कमान

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Tue, 19 Dec 2023 01:41 PM (IST)

    लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेव (Lieutenant General Naveen Sachdev) जल्द जम्मू संभाग की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली सेना की 16 कोर की कमान लेफ्टिनें ...और पढ़ें

    जम्मू संभाग की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेव को मिली। फाइल फोटो
    जम्मू संभाग की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेव को मिली। फाइल फोटो

    HighLights

    1. लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेव कई अहम पदों पर कर चुके काम
    2. सेना की 16 कोर आतंकवाद को खत्म करने की दिशा में कर रही काम

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेव(Lieutenant General Naveen Sachdev) जल्द जम्मू संभाग की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली सेना की 16 कोर की कमान लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन से संभाल लेंगे।

    लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेव कई अहम पदों पर कर चुके काम 

    इस समय सेना मुख्यालय में तैनात लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेव सोलह कोर मुख्यालय नगरोटा में अगले वर्ष पहली जनवरी को कोर कमांडर के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल लेंगे। उत्तर पूर्व में सेना की एक माउंटेन डिवीजन की कमान संभाल चुके लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेव कई अहम पदों पर काम कर चुके हैं।

    कई पदकों से किया जा चुका है सम्मानित

    सेना की इन्फैंटी के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेव को उल्लेखनीय योगदान के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इससे पहले भी उन्हें कई पदकों से सम्मानित किया जा चुका है।

    यह भी पढ़ें: Jammu News: दो लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया काबू, भेजा जेल

    सोलह कोर के मौजूदा कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन देहरादून में एक अहम जिम्मेदारी संभालने के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने गत वर्ष में सेना की उत्तरी कमान की इस अहम कोर की कमान लेफ्टिनेंट जनरल मनजिन्द्र सिंह से संभाली थी।

    सेना की 16 कोर आतंकवाद को खत्म करने की दिशा में कर रही काम

    लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन के कोर कमांडर के कार्यकाल में सोलह कोर ने जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ पर अंकुश लगाकर आतंकवाद को खत्म करने की दिशा में सराहनीय कार्य किया।

    खबरें और भी

    सेना की 16 कोर जम्मू जिले के अखनूर से लेकर पुंछ तक नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की साजिशों को नकार कर स्थायी शांति कायम करने की दिशा में काम कर रही है।

    यह भी पढ़ें: Jammu News: जहां गूंजती थीं गोलियां, अब वहां पर्यटकों का रैला; होम स्टे में रहना पसंद कर रहे सैलानी घाटी के ग्रामीणों की बढ़ी आय