Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लो आ गई लोहड़ी वे...पूरे देश में मची त्योहार की धूम, उपराज्यपाल ने दी पर्व की शुभकामनाएं; लोगों को दिया ये खास संदेश

    By Agency Edited By: Preeti Gupta
    Updated: Sat, 13 Jan 2024 10:00 AM (IST)

    Lohri 2024 लोहड़ी का त्‍योहार सिख धर्म में सबसे खास माना जाता है। भांगड़ा गिद्दा पाने और खुशियां बांटने के इस त्‍यौहार को बड़े ही उत्‍साह से मनाया जात ...और पढ़ें

    उपराज्यपाल ने दी लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं
    उपराज्यपाल ने दी लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं

    HighLights

    1. पूरे देश में मची लोहड़ी की धूम
    2. उपराज्यपाल ने दी पर्व की शुभकामनाएं
    3. 'समृद्धि और खुशी लेकर आए लोहड़ी का पर्व'

    एजेंसी, जम्मू। Lohri 2024: लोहड़ी का त्‍योहार सिख धर्म में सबसे खास माना जाता है। भांगड़ा, गिद्दा पाने और खुशियां बांटने के इस त्‍यौहार को बड़े ही उत्‍साह से मनाया जाता है।

    पंजाब में तो इस पर्व पर अलग ही रौनक रहती ही है साथ ही पूरे भारत में यह त्यौहार धूमधाम से मनाया जाता है। लोहड़ी के शुभ अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दी।

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोहड़ी की दी बधाई

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लोगों को लोहड़ी और मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये त्योहार देश के सांस्कृतिक लोकाचार का प्रतीक हैं।

    उन्होंने कहा, ''लोहड़ी और मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मैं सभी नागरिकों को शुभकामनाएं देता हूं और उनकी खुशी और समृद्धि की कामना करता हूं। उपराज्यपाल ने आगे कहा कि ये त्योहार, हमारे देश के सांस्कृतिक लोकाचार का प्रतीक हैं, विकास और समृद्धि का जश्न मनाने का एक खुशी का अवसर हैं।

    'समृद्धि और खुशी लेकर आए लोहड़ी का पर्व'

    मनोज सिन्हा ने कहा कि ये त्यौहार लोगों को किसानों की अदम्य भावना के प्रति आभार व्यक्त करने और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को पहचानने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

    उन्होंने लोगों को मकर संक्रांति और लोहड़ी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये त्योहार सभी के लिए समृद्धि और खुशी लेकर आएं। लोहड़ी के पर्व पर ऐसा माना जाता है कि इस दिन के बाद से रातें बड़ी और दिन छोटे होने लगते हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Jammu-Kashmir Weather: पर्यटकों का इंतजार खत्म...सफेद चादर से ढकेगी घाटी, कश्मीर में आज होगी बर्फबारी; जानें मौसम का पूरा हाल

    क्यों मनाई जाती है लोहड़ी

    लोहड़ी के दिन शाम को सब लोग एक जगह पर इकट्ठा होकर आग जलाते हैं। इस अलाव में गेहूं की बालियां, रेवड़ी, मूंगफली, खील, गुड़ से निर्मित चीजें अर्पित करते हैं।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लोहड़ी के दिन कुछ चमत्कारी उपायों के द्वारा इंसान जीवन की हर परेशानियों से छुटकारा पा सकता है।

    लोहड़ी फसल और मौसम से जुड़ा पर्व है। इस मौसम में खेत लहलहाने लगते हैं। रबी की फसल कटकर आती है। ऐसे में नई फसल की खुशी और अगली बुवाई की तैयारी से पहले इस त्योहार को धूमधाम मनाया जाता है। इस दिन फसल की पूजा भी की जाती है।

    यह भी पढ़ें-Jammu News: घाटी में भारी निवेश की उम्मीद बढ़ी, तीन हजार करोड़ के समझौता ज्ञापनों पर हुए हस्ताक्षर