विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maa Vaishno Devi धाम पर छह महीनों में 50 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने टेका माथा, बरसात में भी नहीं रुके भक्तों के कदम

Published: Thu, 27 Jun 2024 06:33 PM (GMT+05:30)

मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर भक्तों के अंदर उत्साह लगातार जारी है। महज छह महीनों में 50 लाख ...और पढ़ें

Jammu Kashmir News: वैष्णो देवी धाम फोटो (Jagran File Photo)
Jammu Kashmir News: वैष्णो देवी धाम फोटो (Jagran File Photo)

HighLights

  1. महज छह महीनों में 50 लाख श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन
  2. जम्मू से भी भवन तक के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है
  3. रोजाना 25 से 30 हजार श्रद्धालु रोजाना दर्शन कर रहे हैं

राकेश शर्मा, कटड़ा। चाहे कैसी भी विपरीत परिस्थितियां हों परंतु मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह सातवें आसमान पर है।

इसी का ही असर है कि जारी वर्ष में अब तक यानी की 6 माह पूरे होने से पहले ही 50 लाख से अधिक श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगा चुके हैं और रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है।

25 से 30 हजार श्रद्धालु करते हैं रोजाना दर्शन

मां वैष्णो देवी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना रहा और श्रद्धालु बिना किसी भय के आस्था की सीढ़ियों पर सवार होकर निरंतर  मां वैष्णो देवी की यात्रा करते रहे।

वर्तमान में भी 25000 से 35000 के मध्य श्रद्धालु रोजाना मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे हैं।

वहीं, जानकारों का मानना है कि प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा शुरू होने के साथ ही आने वाले दिनों में मां वैष्णो देवी की यात्रा में और ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

वैष्णो देवी यात्रा पर निरंतर बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या

श्रद्धालुओं की मां वैष्णो देवी की यात्रा पूरी तरह से भय मुक्त हो इसे लेकर मां वैष्णो देवी भवन से लेकर आधार शिविर कटड़ा यहां तकी आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से सख्त है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के साथ सुरक्षाबल के जवान तैनात हैं। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए परिजनों के साथ निरंतर मां वैष्णो देवी की यात्रा जारी रखे हुए हैं।

चूंकि, बरसात के मौसम ने दस्तक दे दी है। यही कारण है कि वर्तमान में मां वैष्णो देवी की यात्रा कर रहे श्रद्धालु भारी उमस का भी सामना कर रहे हैं। बावजूद इसके श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बना हुआ है।

खराब मौसम में भी जारी है श्रद्धालुओं की यात्रा

बीती बुधवार देर रात अचानक मौसम ने करवट बदली और एकाएक झमाझम बारिश शुरू हो गई जो वीरवार तड़के तक जारी रही। इसी बीच मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हुए श्रद्धालुओं को मजबूरन भवन मार्ग पर बने शेडों में आराम करना पड़ा और बारिश थमने के उपरांत श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हुए।

जम्मू से जारी है हेलीकॉप्टर सेवा

दूसरी ओर मां वैष्णो देवी के त्रिकूटा पर्वत पर छाई घनी धुंध का असर जम्मू एयरपोर्ट से भवन मार्ग पर आने वाले हेलीकॉप्टर सेवा पर भी पड़ा। क्योंकि वीरवार को सुबह जम्मू एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टरों द्वारा करीब मात्र एक-एक फेरा ही लगाया गया और उसके बाद धुंध के कारण जम्मू से जारी हेलीकॉप्टर सेवा को स्थगित करना पड़ा।

अब तक 50 लाख से भी ज्यादा भक्तों ने टेका माथा

जारी वर्ष में अब तक करीब 5032168 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार हाजिरी लगा चुके हैं। वहीं, बीते वर्ष इसी समय अवधि के दौरान 49 लाख 9946 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दरबार हाजिरी लगाने पहुंचे थे यानी कि इसी समय अवधि में बीते वर्ष के मुकाबला जारी वर्ष में 122672 श्रद्धालु अधिक संख्या में मां वैष्णो देवी के दरबार हाजिरी लगा चुके हैं।

वहीं, जारी माह में अब तक 10 लाख 1241 श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगा चुके हैं। वहीं बीते 26 जून को 30778 श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के चरणों में हाथ लगाई थी तो वहीं 27 जून यानी कि वीरवार बाद दोपहर 2:00 बजे तक करीब 15100 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा कर मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे और श्रद्धालुओं का लगातार आना जारी था।

यह भी पढ़ें- काम की खबर! हरियाणा में धान की सीधी बिजाई पर मिलेगी चार हजार रुपए प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि, किसान भाई ऐसे करें अप्लाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।