विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: रोहिंग्या नागरिकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई स्थानों पर की छापेमारी

By Dinesh MahajanEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Tue, 19 Dec 2023 03:17 PM (IST)Updated: Tue, 19 Dec 2023 06:52 PM (IST)

रोहिंग्या नागरिकों को शरण देने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू पुलिस ने कई इलाकों में छापेमारी की। ये ...और पढ़ें

जम्मू की बठिंडी, करेनी तालाब रोहिंग्या बस्ती में रह रहे लोगों से पूछताछ करते पुलिस कर्मी
जम्मू की बठिंडी, करेनी तालाब रोहिंग्या बस्ती में रह रहे लोगों से पूछताछ करते पुलिस कर्मी

HighLights

  1. जम्मू पुलिस ने कई इलाकों में एक साथ की छापेमारी
  2. पहचान पत्र, आधार कार्ड, अलावा पैन कार्ड सहित बैंक के कई दस्तावेज बरामद
  3. पुलिस कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट भी रहे मौजूद

जागरण संवाददाता, जम्मू। Polica Action Against Rohingya In Jammu: जम्मू शहर व उसके बाहरी क्षेत्रों में रोहिंग्या नागरिकों को शरण देने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू पुलिस ने कई इलाकों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।

पुलिस कार्रवाई के दौरान जम्मू में रह रहे कई रोहिंग्या नागरिकों से भारतीय सरकार द्वारा अपने नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र, आधार कार्ड के अलावा पैन कार्ड, बैंक के दस्तावेज यानि बैंकों में रोहिंग्या नागरिकों के खाते होने की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने ये बताया

एसएसपी जम्मू विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने सतवारी, त्रिकुटा नगर, आगे बाहु, छन्नी हिम्मत, नवाबाद, दोमाना और नगरोटा थाना क्षेत्रों में मंगलवार सुबह तड़के एक साथ कार्रवाई की गई। इस दौरान रोहिंग्या बस्ती में रह रहे लोगों की जांच की गई। इस दौरान कई सरकारी दस्तावेज बरामद हुए, जिन्हें धोखाधड़ी कर बनाया गया है।

पुलिस ने की रोहिंग्या पर बड़ी कार्रवाई

पुलिस की कार्रवाई अभी भी जारी है और पुलिस कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट भी मौजूद रहे। बता दें कि इससे पूर्व भी जम्मू में रह रहे रोहिंग्या नागरिकों से सरकारी दस्तावेज बरामद हो चुके है।

इसके अलावा रोहिंग्या नागरिक मानव तस्करी के आरोप में भी पकड़े जा चुके है। जिसके बाद जम्मू पुलिस रोहिंग्या नागरिकों पर यह बड़ी कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार

गिरफ्तार महिला की पहचान दिलारा बेगम पुत्री सैयद आलम निवासी म्यांमार मौजूदा समय में पत्नी मोहम्मद एयाज निवासी बटली गंधरी तहसील व जिला रामबन बताई गई है।

मामले की जांच के दौरान दिलारा की तस्करी से जुड़ी एक अन्य रोहिंग्या महिला नाम रफीका बेगम पुत्री हामिद हुसैन निवासी म्यांमार, मौजूदा समय में पत्नी गुलजार अहमद भट निवासी हापत नाद तहसील पहलगाम जिला अनंतनाग और उसके स्थानीय सहयोगी मंजूर अहमद पुत्र मोहम्मद मनावर शाकसाज निवासी वेरीनाग तहसील वेरीनाग जिला अनंतनाग को भी गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें- अब नारियाँ लिखेंगी जम्मू कश्मीर की तकदीर, 30 महिला विधायक करेंगी विधानसभा में नेतृत्व

जम्मू में रोहिंग्या नागरिकों के हैं 39 कैंप

जम्मू कश्मीर के गृह विभाग ने फरवरी 2018 की एक रिपोर्ट के मुताबिक जारी की थी जिनमें 6523 रोहिंग्या नागरिकों के जम्मू संभाग के पांच जिलों में होने का दावा किया गया था। इनमें सबसे अधिक जम्मू जिला में इन के 39 कैंप बताए गए थे। हालांकि जानकारों की माने तो रोहिंग्या नागरिकों की संख्या जम्मू संभाग में इससे अधिक है।

रोहिंग्या बस्तियों और झुग्गियों में अधिकांश युवाओं के पास रोजगार नहीं होता है जिस कारण वे अपराध की तरफ कदम बढ़ा लेते हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार रोहिंग्या बच्चों को पढ़ाई नहीं करवाते उन्हें जल्दी काम पर लगवा देते हैं। कुछ को छोटा-मोटा काम मिल जाता है, लेकिन कुछ चोरी, नशा बेचने के काम में संलिप्त हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें- आतंकी और आतंकवाद अब कोई सराहना या गर्व का विषय नहीं, शोपियां में बोले CRPF के अतिरिक्त महानिदेशक नलिन प्रभात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।