विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

By Satish SadotraEdited By: Nitish Kumar Kushwaha
Published: Wed, 21 Oct 2026 09:52 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2026 07:42 AM (IST)

जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तारोर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो ...और पढ़ें

तारोर फ्लाईओवर पर बैरिकेड से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत।

तारोर फ्लाईओवर पर बैरिकेड से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत।

HighLights

  1. दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

  2. मोटरसाइकिल फ्लाईओवर पर लगे बैरिकेड से टकराई

  3. पुलिस जांच में जुटी, शव AIIMS विजयपुर भेजे गए

संवाद सहयोगी, बिश्नाह। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर तारोर गांव के पास बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।

हादसा उस समय हुआ, जब बारी ब्राह्मणा से सांबा की ओर जा रही मोटरसाइकिल फ्लाईओवर पर लगे बैरिकेड से टकरा गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवकों की जान चली गई।

मृतकों की पहचान साहिल कुमार पुत्र चमन लाल और अंशु कुमार पुत्र तरसेम लाल, दोनों निवासी स्वांखा मोड़, विजयपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल नंबर JK21M-9002 पर सवार दोनों युवक बारी ब्राह्मणा से सांबा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तारोर गांव के पास फ्लाईओवर पर यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। दोनों मृतकों के शवों को AIIMS विजयपुर पहुंचाया गया। पुलिस थाना बारी ब्राह्मणा ने मामले का संज्ञान लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। इस दुर्घटना से मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।