जम्मू के बाजारों में त्योहारों की धूम, करवाचौथ के लिए महिलाएं कर रहीं जमकर खरीदारी; दुकानदारों ने शुरू किए खास ऑफर
त्योहारों के मौसम में जम्मू के बाजारों में रौनक बढ़ गई है, जहां नवरात्र से लेकर दीवाली तक लोग जमकर ...और पढ़ें

जम्मू में त्योहारों की खरीदारी के साथ शादी की तैयारियों में जुटे लोग।
HighLights
जम्मू के बाजारों में त्योहारों की रौनक बढ़ी।
नवरात्र, करवाचौथ, दीवाली के लिए जमकर खरीदारी।
दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
जागरण संवाददाता, जम्मू। त्योहारों का मौसम शुरू होते ही जम्मू शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। नवरात्र, दशहरा, करवाचौथ और दीवाली को लेकर लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इसके साथ ही शादी-विवाह का सीजन भी शुरू होने वाला है, जिससे बाजारों में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ गई है। रविवार रात तक शहर के प्रमुख बाजारों में दिनभर खरीदारों की आवाजाही बनी रही।
शहर के राजतिलक रोड, पुरानी मंडी, लिंक रोड, पटेल बाजार, खिलौने वाली गली, फत्तू चौगान, जैन बाजार और रघुनाथ बाजार में रविवार को काफी भीड़ रही। कई स्थानों पर स्थिति ऐसी रही कि लोगों को पैदल निकलने में भी परेशानी हुई।
कपड़ों, आभूषणों, सौंदर्य प्रसाधनों, पूजा सामग्री, गिफ्ट आइटम और अन्य घरेलू सामान की दुकानों पर ग्राहकों की विशेष भीड़ देखने को मिली।
ग्राहकों के लिए विशेष आफर और डिस्काउंट
ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बाजार एसोसिएशनों की ओर से भी दुकानों और बाजारों को सजाया जा रहा है। वहीं दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष आफर और डिस्काउंट भी शुरू किए हैं।
करवाचौथ को लेकर खरीदारी बढ़ी
दुकानदारों का कहना है कि बाजार में खरीदारी ने गति पकड़ ली थी। फिलहाल करवाचौथ को लेकर महिलाओं की खरीदारी अधिक हो रही है। कपड़े, चूड़ियां, मेहंदी, सौंदर्य प्रसाधन और अन्य सामान की मांग बढ़ी है।
बाजारों में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद
इसके साथ ही शादी-विवाह की तैयारियों को लेकर भी लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार अभी धनतेरस और दीवा के त्योहार आने बाकी हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बाजारों में खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारियों को इस त्योहारी सीजन से कारोबार में अच्छे उछाल की उम्मीद है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।