Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mata Vaishno Devi: अमरनाथ यात्रा के बाद अब हृदय गति रुकने से वैष्णो देवी भवन पर श्रद्धालु की मौत, अचानक अचेत होकर गिर पड़े

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 07:00 PM (IST)

    Mata Vaishno Devi अमरनाथ यात्रा के बाद अब वैष्णो देवी भवन पर एक श्रद्धालु की मौत हो गई। श्रद्धालु की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। श्रद्धालु भवन पर अच ...और पढ़ें

    Mata Vaishno Devi: वैष्णो देवी भवन में श्रद्धालु की मौत।
    Mata Vaishno Devi: वैष्णो देवी भवन में श्रद्धालु की मौत।

    HighLights

    1. डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
    2. मौत की वजह हृदय गति रुकना सामने आई।
    3. शव को पोस्टमार्टम के लिए कटड़ा के सरकारी अस्पताल लाया गया।

    संवाद सहयोगी, कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए शनिवार देर शाम भवन पर पहुंचे श्रद्धालु की मौत हो गई। 54 वर्षीय श्रद्धालु की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। मृतक की पहचान विनोद कुमार बंसल पुत्र अमरनाथ बंसल निवासी 889, काबड़े बाजार, हापुड़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु विनोद कुमार बंसल स्वजनों के साथ भवन पर पहुंचे, तभी अचेत होकर गिर पड़े। पुलिस व श्राइन बोर्ड कर्मी उन्हें डिस्पेंसरी लाए, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने मौत की वजह हृदय गति रुकना बताई। शव को पोस्टमार्टम के लिए कटड़ा के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर स्वजनों को सौंप दिया।

    अमरनाथ यात्री की भी हुई थी मौत

    वहीं, इससे पहले अमरनाथ यात्रा से लौट रहे एक श्रद्धालु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। वे पवित्र गुफा के दर्शन कर लौट रहे थे। कश्मीर में उनकी मौत हो गई। वे जिस गाड़ी में बैठे तभी अचानक अचेत होकर गिर पड़े। साथ में मौजूद पत्नी ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Accidents: जम्मू-कश्मीर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 5 लोगों की मौत, सात की हालत गंभीर

    खबरें और भी