विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: सेंट्रल जेल से पॉलिथीन बैग में मिला बिना सिम वाला मोबाइल फोन, पुलिस ने किया बरामद; जांच शुरू

By Agency Edited By: Monu Kumar Jha
Published: Tue, 02 Jan 2024 01:36 PM (GMT+05:30)

Jammu Kashmir News जम्मू के कोट भलवाल में उच्च सुरक्षा वाली केंद्रीय जेल के परिसर से बिना सिम वाला एक ...और पढ़ें

Jammu Police: सेंट्रल जेल से पॉलिथीन बैग में मिला बिना सिम वाला मोबाइल फोन। फाइल फोटो
Jammu Police: सेंट्रल जेल से पॉलिथीन बैग में मिला बिना सिम वाला मोबाइल फोन। फाइल फोटो

HighLights

  1. यह जब्ती जेल परिसर के अंदर पॉलिथीन बैग से हुई-पुलिस अधिकारी
  2. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच की शुरू
  3. मोबाइल फोन को फोरेंसिक विशेषज्ञों को सौंपा

पीटीआई, जम्मू। जम्मू के कोट भलवाल में उच्च सुरक्षा वाली केंद्रीय जेल के परिसर से बिना सिम वाला एक मोबाइल फोन, एक ईयरफोन और एक एडॉप्टर जब्त किया गया। इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को दी।

यह जब्ती जेल परिसर के अंदर पॉलिथीन बैग से हुई-पुलिस अधिकारी

अधिकारी ने बताया कि यह जब्ती जेल परिसर के अंदर एक खुले क्षेत्र में पड़े एक पॉलिथीन बैग से की गई। उन्होंने कहा कि विदेशी और स्थानीय आतंकवादियों को रखने वाली जेल की सुरक्षा कर रहे केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने पॉलिथीन बैग देखा और संबंधित पुलिस स्टेशन को सूचित किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच की शुरू

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और पॉलिथीन बैग की तलाशी ली, जिससे फोन और सहायक उपकरण बरामद हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir: इस माह के अंत तक तैयार हो जाएगा जम्मू एम्स, दोहरी शिफ्ट में चौबीसों घंटे काम करने के मिले आदेश

मोबाइल फोन को फोरेंसिक विशेषज्ञों को सौंपा

साथ ही बताया कि मोबाइल फोन को विस्तृत विश्लेषण के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों को सौंप दिया गया है।अधिकारी ने कहा यह तुरंत पता नहीं चल पाया है कि पॉलिथीन बैग को जेल के अंदर से किसी ने छोड़ दिया था या बाहर से फेंका गया था।

यह भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: नए साल पर पुलिस ने ‘अवाम से अवाम के लिए’ पोर्टल किया लांच, आम नागरिकों को होगा ये फायदा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।