यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Amarnath Yatra को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बरकरार, महज 25 दिनों में चार लाख से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
बाबा अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बरकरार है। 29 जून को शुरू हुई बाबा अमरनाथ के चार लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। वहीं जम् ...और पढ़ें

HighLights
- बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जज्बा बरकरार
- 25 दिनों में चार लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- 19 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा
राज्य ब्यूरो, जम्मू। बाबा अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बरकरार है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। पवित्र गुफा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सवा चार लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं यात्री निवास भगवती नगर जम्मू से 2907 श्रद्धालुओं का 27वां जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ।
बालटाल मार्ग के लिए रवाना हुए 1134 श्रद्धालुओं में से 774 पुरुष, 354 महिलाएं, 6 बच्चे शामिल थे। पहलगाम मार्ग के लिए रवाना हुए 1773 श्रद्धालुओं में 1420 पुरुष, 244 महिलाएं, 5 बच्चे 104 साधु शामिल थे। जत्थे शाम को अपने गंतव्य तक पहुंच गए। यात्रा के पहले 25 दिनों में 417509 श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन किए हैं। बाबा अमरनाथ की यात्रा 29 जून से शुरू हुई थी और 28 जून से जम्मू से पहला जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ था।
आने वाले दिनों में घटेगी श्रद्धालुओं की संख्या
इस बार 52 दिन की यात्रा है जो 19 अगस्त को रक्षा बंधन वाले दिन संपन्न होगी। अभी यात्रा में 24 दिन का समय शेष बचा है। कहने का मतलब यह है कि करीब आधा समय बचा है। फिलहाल मौसम की मेहरबानी बनी हुई है। अब भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जम्म, पहलगाम व बालटाल में करंट पंजीकरण करवाकर यात्रा पर जा रहे हैं। हालांकि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आएगी लेकिन फिर भी इस बार यात्रा नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी।
ये भी पढ़ें: Kargil Vijay Diwas 2024: विजय दिवस का जश्न शुरू, लाइट शो के जरिए कारगिल युद्ध का मंजर दोहराएगी सेना
मार्गों पर लगाए गए 125 लंगर
यात्रा के दोनों मार्गों पर 125 लंगर लगाए हैं। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड व संबंधित जिला प्रशासन, विभाग यात्रा के प्रबंधों के लिए जुटे हुए है। नियमित तौर पर अधिकारी यात्रा प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। इस महीने यात्रा के साढ़े चार लाख का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है।