Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हरी टोपी व सफेद पजामा पहन पढ़ें कलमा', विशेष समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले नेकां नेता तारीक भट्ट गिरफ्तार

    Updated: Sun, 12 Jan 2025 06:03 PM (IST)

    नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता तारिक भट्ट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। यह घटना 29 दिसंबर ...और पढ़ें

    नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता तारिक भट्ट गिरफ्तार। फाइल फोटो।
    नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता तारिक भट्ट गिरफ्तार। फाइल फोटो।

    संवाद सहयोगी, कटड़ा। बीते 29 दिसंबर को कटड़ा में शालीमार पार्क में संघर्ष समिति द्वारा जारी प्रदर्शन के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता तारिक भट्ट द्वारा विशेष समुदाय पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आखिरकार पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

    बता दें कि बीते 29 दिसंबर को कटड़ा के शालीमार पार्क में रोपवे परियोजना के खिलाफ संघर्ष समिति द्वारा जारी धरना प्रदर्शन के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता तारीक भट्ट ने विशेष समुदाय के खिलाफ कटु शब्द बोलते हुए कहा था कि सबसे आगे रहने वाले ऐसे लोगों को भगवा चोला उतार कर हरी टोपी पहनने के साथ ही सफेद पजामा पहनना चाहिए और कलमा पढ़ना चाहिए। 

    उठती रही तारीक भट्ट की गिरफ्तारी की मांग

    जिसको लेकर हिंदू संगठन पूरी तरह से उग्र हो गए और लगातार तारीक भट्ट की गिरफ्तारी की मांग करते रहे।बीते दिनों कटड़ा में प्रेस वार्ता के दौरान सनातन धर्म सभा के महासचिव प्रवीण सिंह ने पुलिस तथा प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेट दिया था कि वह आपत्तिजनक बयानों को लेकर तारीक भट्ट को तुरंत गिरफ्तार करें वरना हिंदू संगठनों द्वारा आंदोलन किया जाएगा। 

    पुलिस ने नेकां नेता को किया गिरफ्तार

    जिसको लेकर प्रवीण सिंह द्वारा कटड़ा पुलिस स्टेशन में नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता तारीक भट्ट के खिलाफ प्राथमिकता यानी की एफआईआर दर्ज करवाई और पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता यानी कि बीएनएस की धारा 299 तथा 302 के तहत मामला दर्ज कर आखिरकार नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता तारीक भट्ट को गिरफ्तार कर लिया।

    शांति भंग करने वालों की जगह जेल में

    जिसको लेकर संतोष व्यक्त करते हुए सनातन धर्म सभा के महासचिव प्रवीण सिंह ने कहा कि ऐसे लोग समाज में शांति भंग करने को लेकर खतरा है। लिहाजा ऐसे लोगों की जगह केवल जेल में है। वहीं एसएचओ कटड़ा  ख्यातिमान खजूरिया ने नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता तारिक भट्ट को हिरासत में लेने की पुष्टि की है। 

    खबरें और भी

    बता दें कि तारिक भट्ट के बयान के बाद मामला काफी गरम हो गया था। हिंदू संगठन लगातार गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। आखिरकार जम्मू कश्मीर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नेका नेता को गिरफ्तार कर लिया। हिंदू संगठन के नेताओं का कहना है कि जो लोग शांति को भंग करते हैं उसकी जगह समाज में नहीं, बल्कि जेल में है। 

    यह भी पढ़ें- खौफनाक! मां के साथ मिलकर गर्भवती पत्नी की हत्या, लाश के टुकड़े कर लगाई आग; राख को खाद के तौर पर किया इस्तेमाल