Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navratri 2023: कटरा में आयोजित होगा नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव, 15 से 23 अक्टूबर तक चलेगा कार्यक्रम

    By AgencyEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Wed, 27 Sep 2023 08:53 PM (IST)

    Navratri 2023 15 अक्टूबर से नवरात्रि उत्सव मनाया जाना है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा में नवरात्रि उत्सव मनाने के लिए कई कार्यक्रम आ ...और पढ़ें

    15 से 23 अक्टूबर तक कटरा में आयोजित होगा नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव, File Photo
    15 से 23 अक्टूबर तक कटरा में आयोजित होगा नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव, File Photo

    HighLights

    1. रियासी जिले के कटरा में नवरात्रि उत्सव मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
    2. नवरात्रि का कार्यक्रम 15 से लेकर 23 अक्टूबर तक चलने वाला है।
    3. कटरा के योग आश्रम ग्राउंड में आयोजित होगा।
    4. प्रभात फेरी', 'माता की कहानी' पाठ, भक्ति गीत प्रतियोगिता, राम लीला आयोजित की जाएगी।
    5. महोत्सव अधिक पर्यटकों और क्षेत्र में धार्मिक और तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देगा।

    जम्मू, पीटीआई। Navratri Mahotsav 2023: देशभर में 15 अक्टूबर से नवरात्रि उत्सव मनाया जाना है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा में नवरात्रि उत्सव (Navratri Utsav in Katra) मनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। श्राइन बोर्ड (Shrine Board) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि का कार्यक्रम 15 से लेकर 23 अक्टूबर तक चलने वाला है। ये कार्यक्रम का उद्घाटन कटरा के योग आश्रम ग्राउंड में आयोजित होगा।

    उन्होंने बताया कि आयोजन के बाद शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी और जम्मू-कश्मीर और पूरे भारत की सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

    कई कार्यक्रम किये जाएंगे आयोजित

    अंशुल गर्ग ने बताया कि इस नौ दिवसीय कार्यक्रम में उत्सव के दौरान 'प्रभात फेरी', 'माता की कहानी' पाठ, भक्ति गीत प्रतियोगिता, राम लीला और 'दंगलम' जैसे सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस महोत्सव के दौरान कुश्ती प्रतियोगिताएं भी होंगी, खास तौर से विकलांग बच्चों द्वारा प्रदर्शन और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजन भी किया जाएगा।

    Also Read: Jammu-Kashmir में सुरक्षाबलों का जबरदस्त एक्शन, इस साल धरे कुल 204 आतंकवादी, 47 मारे गए

    शहर में व्यापक सुविधाओं की हुई समीक्षा

    जम्मू संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने इस नवरात्रि महोत्सव की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की है। आयुक्त रमेश कुमार ने शहर के सौंदर्यीकरण, आवश्यक सेवाओं, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की भी खास समीक्षा की है। वहीं उन्होंने दोमेल से कटरा शहर तक सफाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए है। कुमार ने कहा कि यह महोत्सव अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेगा और क्षेत्र में धार्मिक और तीर्थ पर्यटन को बढ़ावा देगा।

    Also Read: Jammu Kashmir News: मोटी कमाई देती है ये फसल, ड्रैगन फ्रूट की खेती की ओर बन रहा किसानों का रुझान

    खबरें और भी