Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब सख्ती करने जा रहा श्राइन बोर्ड प्रशासन, माता वैष्णो देवी के दर्शन और आरती के समय अनिवार्य होंगे शालीन वस्त्र

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Fri, 13 Oct 2023 12:01 AM (IST)

    वैष्णो माता का दर्शन करने और अटका आरती में शामिल होते समय शालीन वस्त्र पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। निक्कर कैपरी टी-शर्ट आदि पहन कर दर्शन करने पर पू ...और पढ़ें

    माता वैष्णो देवी के दर्शन और आरती के समय अनिवार्य होंगे शालीन वस्त्र
    माता वैष्णो देवी के दर्शन और आरती के समय अनिवार्य होंगे शालीन वस्त्र

    राकेश शर्मा, कटड़ा। शारदीय नवरात्र से वैष्णो माता (Mata Vaishno Devi) का दर्शन करने और अटका आरती में शामिल होते समय शालीन वस्त्र पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। निक्कर, कैपरी, टी-शर्ट आदि पहन कर दर्शन करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में श्राइन बोर्ड प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किया है। मां वैष्णो देवी भवन पर जगह-जगह सूचना पट्टी लगाई गई है। अनाउंसमेंट भी की जा रही है।

    शालीन वस्त्र पहन कर मर्यादा का पालन करने को कहा

    शालीन वस्त्र संबंधी श्राइन बोर्ड का निर्देश पुराना है, लेकिन इस बार सख्ती से अमल किया जाएगा। पहनावे को लेकर लोगों को अभी से जागरूक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मां वैष्णो देवी के दर्शन करते समय किसी भी तरह के भड़काऊ वस्त्र न पहनें। शालीन वस्त्र पहन कर पूरी मर्यादा का पालन करें। अन्यथा दर्शन और आरती से वंचित रह जाएंगे।

    फलाहार लंगर की सुविधा

    सभी भवन मार्गों पर पहली बार निश्शुल्क फलाहार की व्यवस्था श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने इस बार नवरात्रि में फलाहार की विशेष व्यवस्था की है। सभी यात्रा मार्गों पर लंगर में निश्शुल्क फलाहार उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि नवरात्र पर पहले श्राइन बोर्ड के भोजनालय में फलाहार वाली थाली की व्यवस्था थी, लेकिन कई जगहों पर फलाहार लंगर की सुविधा पहली बार दी जा रही है। यह सुविधा मां वैष्णो देवी के नए ताराकोट मार्ग के ताराकोट स्थल, पारंपरिक मार्ग पर सांझी छत क्षेत्र और भैरव घाटी में भैरव मंदिर परिसर में होगी।