विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: अब वाहन बेचने -खरीदने के लिए नहीं जाना होगा RTO दफ्तर, घर बैठे मिलेगी सारी सुविधा; पढ़ें पूरी खबर

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Updated: Thu, 02 Nov 2023 12:20 PM (IST)

जम्मू। वाहन बेचने व खरीदने वाले लोगों को अब संबंधित वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) हासिल करने के लिए आरटीओ दफ्तर नहीं जाना होगा। आरटीओ जम्मू पं ...और पढ़ें

अब वाहन बेचने -खरीदने के लिए नहीं जाना होगा RTO दफ्तर। फाइल फोटो
अब वाहन बेचने -खरीदने के लिए नहीं जाना होगा RTO दफ्तर। फाइल फोटो

HighLights

  1. लोग ऑनलाइन सेवा के प्रति हों जागरूक-RTO
  2. आधार लिंक सेवा का इस्तेमाल करते हुए करें आवेदन
  3. ट्रांसपोर्ट विभाग की तरफ से तीन सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन

जागरण संवाददाता, जम्मू। वाहन बेचने व खरीदने वाले लोगों को संबंधित वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) हासिल करने के लिए आरटीओ कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है। यह सेवा ऑनलाइन उपलब्ध है। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए।

वाहन बेचने वाले व खरीदने वाले को आरसी ट्रांसफर और हासिल करने के लिए आनलाइन सेवा पर ही आवेदन करना है। ओटीपी दो बाद दोनों पार्टियों को आएगा। बहुत कम लोग ही इस सेवा का फायदा उठा रहे हैं।

लोग ऑनलाइन सेवा के प्रति हों जागरूक-RTO

आरटीओ जम्मू पंकज बगोत्रा ने कहा कि लोगों को ऑनलाइन सेवा के प्रति जागरूक होना चाहिए। दोनों तरफ से आवेदन करने की प्रक्रिया के पूरा होने के बाद खरीदार के घर में वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र पहुंच जाएगा।

आधार लिंक सेवा का इस्तेमाल करते हुए करें आवेदन

विभाग की कोशिश है कि किसी को फिजिकल रूप से कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़े। आधार लिंक सेवा का इस्तेमाल करते हुए हमें आवेदन करना है। लोगों को इस सेवा का उसी तरीके से फायदा उठाना चाहिए जिस तरह से ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन, नवीकरण के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें: Jammu News: मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री लाल सिंह की पत्नी की याचिका पर कोर्ट ने ईडी को दिया नोटिस

अगर लोग स्वयं ही जागरूक होंगे तो उन्हें एजेंटों के पास नहीं जाना होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस के कार्ड उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य जल्द ही शुरु हो जाएगा।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

ट्रांसपोर्ट विभाग की तरफ से तीन सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन

अकेले जम्मू जिला में 34 हजार से अधिक लोगों के लाइसेंस कार्ड लंबित है। हालांकि आनलाइन प्रक्रिया व ड्राइविंग टेस्ट पास हो चुके है मगर आरटीओ कार्यालय के पास ड्राइविंग लाइसेंस का प्रिंटिंग मेटेरियल ( कार्ड ) नहीं है इसलिए करीब एक वर्ष से लोगों को कार्ड नहीं मिल पाए।

अब ट्रांसपोर्ट विभाग की तरफ से तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे। अगर सब कुछ ठीक व सुचारू चला तो लंबित पड़े ड्राइविंग लाइसेंस के कार्ड लोगों के घरों तक दिसंबर में पहुंचना शुरु हो जाएंगे। फरवरी तक लंबित कार्ड को भेजने का कार्य पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: Jammu Metro Project: जल्द कर सकेंगे मेट्रो से वादियों का दीदार, LG सिन्हा का एलान; 100 ई-बसों को दिखाई हरी झंडी