विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नए साल पर वैष्णो देवी जाने का है प्लान? दिल्ली-कटड़ा के बीच दौड़ेगी एक और वंदे भारत; पढ़ें किराया-रूट टाइमिंग से लेकर सबकुछ

By lalit k Edited By: Preeti Gupta
Updated: Sat, 30 Dec 2023 12:50 PM (IST)

दिल्ली-कटड़ा (Vande Bharat Train Delhi to Katra) के बीच शनिवार 30 दिसंबर से दूसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ...और पढ़ें

दिल्ली-कटड़ा के बीच दौड़ेगी एक और वंदे भारत
दिल्ली-कटड़ा के बीच दौड़ेगी एक और वंदे भारत

HighLights

  1. आज से दिल्ली-कटड़ा के बीच दौड़ेगी एक और वंदे भारत, प्रधानमंत्री दिखाएंगे झंडी
  2. कटड़ा में होगा कार्यक्रम, उपराज्यपाल सिन्हा व जितेंद्र सिंह रहेंगे मौजूद
  3. स्थानीय लोगों की बड़ी मांग पूरी, एक वंदे भारत पहले से यहां दौड़ रही

जागरण संवाददाता, जम्मू। Delhi to Katra Vande Bharat Train: मां वैष्णो देवी की यात्रा अब और सुविधाजनक होने वाली है क्योंकि दिल्ली से कटड़ा के लिए एक और वंदे भारत (Vande Bharat Train) ट्रेन चलेगी।

 वंदे भारत ट्रेन कटरा से दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है। उधमपुर रेलवे स्टेशन पर 1 मिनट के लिए रुकेगी। इस दौरान ट्रेन में सफर करने वाले विद्यार्थियों को बने लोगों को उधमपुर में उतर जाएगा।इसके बाद ट्रेन जम्मू रवाना हो जाएगी।

दिल्ली-कटड़ा के बीच शनिवार, 30 दिसंबर से दूसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) वर्चुअल तरीके से ट्रेन को झंडी दिखाई। 

कटड़ा रेलवे स्टेशन पर होगा वंदे भारत का उद्घाटन

कटड़ा रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय राज्यमंत्री व ऊधमपुर-डोडा-कठुआ के सांसद डॉ. जितेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। दूसरी वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से हजारों लोगों को लाभ होगा।

पीएम 11 बजे वर्चुअली वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे नई दिल्ली से वर्चुअल वंदे भारत ट्रेन को कटड़ा से झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया गया । उद्घाटन के पश्चात यह ट्रेन नियमित रूप से दिल्ली-कटड़ा के बीच चलेगी। खास बात यह है कि यह वंदे भारत ऊधमपुर और कठुआ रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी।

2019 में दिल्ली-कटड़ा के बीच शुरू हुई थी पहली वंदे भारत ट्रेन

ऊधमपुर और कठुआ के लोगों की काफी पुरानी मांग थी कि उनके यहां भी वंदे भारत का स्टेशन हो। इससे इन दोनों जिलों के लोगों को काफी राहत मिलेगी और वह भी वंदे भारत से दिल्ली व कटड़ा का सफर कर पाएंगे। दिल्ली-कटड़ा के बीच पहली वंदे भारत वर्ष 2019 में शुरू हुई थी।

कटड़ा से रवाना होगी वंदे भारत ट्रेन

पहली वंदे भारत सुबह दिल्ली से चलती थी और दोपहर बाद कटड़ा से रवाना होती थी। अब दूसरी वंदे भारत सुबह कटड़ा से रवाना होगी और शाम को दिल्ली से चलेगी। इससे दोनों स्टेशनों पर सुबह व शाम के समय वंदे भारत ट्रेन की उपलब्धता हो पाएगी।

यह है कार्यक्रम

तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 से 12:30 बजे तक कटड़ा रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन कार्यक्रम होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के अलावा डॉ. जितेंद्र सिंह व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का संबोधन भी होगा।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में कोहरे और कड़ाके की ठंड का 'डबल अटैक', गुलमर्ग से अधिक ठंडा रहा श्रीनगर; अभी बर्फबारी से और बढ़ेगी सर्दी

कटड़ा से दोपहर में रवाना होगी वंदे भारत ट्रेन

कटड़ा से 12:30 बजे ट्रेन रवाना होगी और दो मिनट के लिए ऊधमपुर रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। दोपहर दो बजे वंदे भारत कठुआ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी, जहां इसके स्वागत में कार्यक्रम होगा। शनिवार को पहले दिन वंदे भारत में सभी यात्रियों के लिए कटड़ा-दिल्ली तक का सफर निश्शुल्क रखा गया है।

यह भी पढ़ें- Jammu News: जम्मू-कश्मीर में लोकसभा सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस को आपत्ति नहीं, जानिए क्या है पूरा मामला