विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

GMC जम्मू में ओपीडी बंद, सिर्फ इमरजेंसी में हो रहा इलाज; महिला डॉक्टर से मारपीट के बाद हड़ताल जारी

Published: Thu, 17 Jul 2025 11:37 AM (IST)

जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत विफल होने के ...और पढ़ें

जीएमसी जम्मू में रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। फाइल फोटो
जीएमसी जम्मू में रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, जम्मू। राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू में हड़ताल पर बैठे रेजीडेंट डॉक्टरों की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत विफल हो गई है। इसके बाद रेजीडेंट डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल जारी रखने का फैसला किया।

इस कारण आज जीएमसी जम्मू में ओपीडी सेवाएं बंद हैं। सिर्फ इमरजेंसी में ही मरीजों का इलाज हो रहा है। डॉक्टर महिला डॉक्टर के साथ मारपीट के आरोपितों को हिरासत में लेने की मांग पर अड़े हुए हैं।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि एक दिन पहले बुधवार को जम्मू के रिहाड़ी के रहने वाले एक मरीज की मौत के बाद उसके तीमारदारों और डॉक्टरों के बीच लड़ाई हो गई थी। तीमारदारों ने एक महिला डॉक्टर के साथ मारपीट भी कर दी थी।

इसकी सीसीटीवी में भी फुटेज है। इससे गुस्साए सभी रेजीडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी। उनका आरोप था कि आए दिन किसी की भी मौत होने पर डॉक्टरों के साथ मारपीट कर दी जाती है। कोई भी उनकी सुरक्षा नहीं करता और मारपीट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती।

रेजीडेंट डॉक्टरों ने इमरजेंसी सहित सभी सेवाओं में काम करने से मना कर दिया और धरने पर बैठ गए। आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद भी डॉक्टर नहीं माने।

हड़ताली डॉक्टरों की देर रात तक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद, जीएमसी जम्मू के प्रिंसिपल डॉ. आरशुतोष गुप्ता व अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत चलती रही, लेकिन कोई भी परिणाम नहीं निकला। डॉक्टर अपनी मांग पर अड़े हुए हैं कि जब तक मारपीट करने वालों को हिरासत में नहीं लिया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

मरीजों को हो रही परेशानी

इसके बाद जीएमसी प्रशासन ने आज ओपीडी सेवाएं बंद कर दी है और वरिष्ठ डॉक्टरों को इमरजेंसी में तैनात किया है। इससे मरीजों को भी परेशानी हो रही है। बहुत से मरीज जो आज सुबह जीएमसी में पहुंच रहे हैं, वे वापस लौट रहे हैं। जीएमसी जम्मू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र त्रिसल ने बताया कि रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल के कारण ओपीडी सेवाएं बंद की है।

उनका कहना है कि मरीज इमरजेंसी में इलाज करवा सकते हैं। वहीं, रेजीडेंट डॉक्टर धरने पर बैठे हुए हैं। रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल का असर जीएमसी के अतिरिक्त सहायक अस्पतालों पर भी पड़ रहा है।

इनमें श्री महाराजा गुलाब सिंह अस्पताल, सीडी अस्पताल, सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल प्रमुख हैं। इन अस्पतालों के रेजीडेंट डॉक्टर भी समर्थन में हड़ताल पर हैं।

यह भी पढ़ें- West Champaran: बगहा में चिकित्सक से मारपीट मामले में कांग्रेस नेता ने पीड़ित चिकित्सक से की मुलाकात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।