Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Arjuna Award 2023: पैरा तीरंदाज खिलाड़ी शीतल देवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित

    By Jagran News Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Tue, 09 Jan 2024 03:43 PM (IST)

    पैरा एशियाई खेलों (Para Asian Games) की चैंपियन तीरंदाज शीतल देवी (Sheetal Devi) को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अर्जुन अवॉर्ड (Arj ...और पढ़ें

    पैरा तीरंदाज खिलाड़ी शीतल देवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित।
    पैरा तीरंदाज खिलाड़ी शीतल देवी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित।

    डिजिटल डेस्क, जम्मू/नई दिल्ली। पैरों से लक्ष्य पर निशाना साधने वाली पैरा एशियाई खेलों की चैंपियन तीरंदाज शीतल देवी को राष्ट्रपति भवन में महामहिम द्रौपदी मुर्मु ने अर्जुन पुरस्कार दिया। खेल मंत्रालय ने अर्जुन पुरस्कार देने की घोषणा पहले ही कर दी थी, जिसके बाद उन्हें इस अवार्ड से नवाजा गया। शीतल देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिला आशीर्वाद उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

    राष्ट्रपति ने दिया शीतल देवी को दिया अर्जुन अवॉर्ड

    प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया के एक्स अकाउंट से पोस्ट कर लिखा गया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पैरा तीरंदाजी में उनकी उपलब्धियों के लिए सुश्री शीतल देवी को अर्जुन पुरस्कार 2023 प्रदान किया। वो साल 2023 में हांगझू, चीन में आयोजित चौथे पैरा एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता चुकी हैं। साथ ही साल 2023 में चेक गणराज्य के पिल्सेन में आयोजित विश्व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में एक रजत पदक जीता चुकी हैं।

    शीतल देवी श्राइन बोर्ड के स्टेडियम में लेती हैं प्रशिक्षण

    पैरा खिलाड़ी शीतल श्राइन बोर्ड के कटरा स्थित स्टेडियम में प्रशिक्षण लेती हैं। शीतल ने मात्र दो साल में कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। अर्जुन पुरस्कार पाने वाली शीतल प्रदेश की पहली पैरा तीरंदाज है। इससे पहले जिम्नास्ट की कोच कृपाली सिंह को अर्जुन पुरस्कार मिला है। मूल रूप से गुजरात की रहने वाली कृपाली की जम्मू में शादी हुई है।

    ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: दक्षिण कश्मीर में किसानों को अब मिलेगी मौसम की सटीक जानकारी, कुलगाम में लगाई गई ये आधुनिक तकनीक

    खबरें और भी