विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू में 11 दिन बिजली कटौती, सैनिक कालोनी से नानक नगर तक कई इलाके प्रभावित; यहां देखें पूरा शेड्यूल

Published: Wed, 21 Oct 2026 11:27 AM (IST)

Jammu Power Cut: जम्मू में 21 से 31 अक्टूबर तक विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी। यह कटौती मरम्मत, केबल ...और पढ़ें

जम्मू में 31 अक्टूबर तक कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल।

जम्मू में 31 अक्टूबर तक कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल।

HighLights

  1. जम्मू में 21 से 31 अक्टूबर तक बिजली कटौती।

  2. मरम्मत और केबल बिछाने के कारण आपूर्ति प्रभावित।

  3. बजालता, सैनिक कॉलोनी सहित कई क्षेत्र प्रभावित।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू शहर के विभिन्न हिस्सों में मरम्मत, केबल बिछाने और चार्जिंग कार्यों के चलते 21 से 31 अक्टूबर तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने इसकी सूचना दी है। बजालता और आसपास के क्षेत्रों में 11 केवी कंपोजिट लाइन पर एलटी एबी केबलिंग कार्य के लिए 21, 23, 27 और 31 अक्टूबर को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी।

डेनिस गेट सब स्टेशन के तहत कासिम नगर और आसपास के इलाकों में 11 केवी रिकंडक्टरिंग कार्य के चलते 22, 24 और 28 अक्टूबर को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

भूमिगत केबल चार्जिंग और डीटीआर कार्यों के तहत छन्नी हिम्मत, ट्रांसपोर्ट नगर, सैनिक कालोनी, रेलवे कांप्लेक्स, त्रिकुटा नगर और नानक नगर में कटौती होगी।

निक कालोनी में 6 दिन बिजली कटौती

सैनिक कालोनी में 22, 23, 24, 26, 27 और 28 अक्टूबर को सुबह 10 से दो बजे अलग-अलग समय पर बिजली प्रभावित रहेगी। नानक नगर क्षेत्र में 27 और 29 को सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक कटौती रहेगी।

चट्ठा, ग्रेटर कैलाश और गंग्याल में भी शटडाउन

चट्ठा में 22 को दोपहर दो से शाम पांच बजे, ग्रेटर कैलाश में 24 अक्टूबर को सुबह नौ से दोपहर दो बजे व गंग्याल व सटे क्षेत्रों में 22 को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक और 25 को सुबह सात से सुबह 10 बजे तक कटौती होगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन मौसम के अनुकूल रहने और कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन पर निर्भर करेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।