विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू में दो दिन कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, कहीं सुबह 7 तो कहीं 8 बजे से कटौती; देखें पूरा शेड्यूल

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:38 AM (IST)

जम्मू में 22 और 23 अक्टूबर को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी। यह कटौती मरम्मत, अपग्रेडेशन और तकनीकी कार्यों ...और पढ़ें

जम्मू में नगरी से गांधी नगर तक कई इलाकों में बिजली कटौती। (फाइल फोटो)

जम्मू में नगरी से गांधी नगर तक कई इलाकों में बिजली कटौती। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू में 22 और 23 अक्टूबर को बिजली कटौती।

  2. मरम्मत और अपग्रेडेशन के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी।

  3. तालाब तिल्लो, ग्रीन बेल्ट सहित कई क्षेत्र प्रभावित।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू वालों के लिए जरूरी खबर है। जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कारपोरेशन लिमिटेड ने सूचित किया है कि आवश्यक मरम्मत, अपग्रेडेशन और तकनीकी कार्यों के कारण जम्मू संभाग के विभिन्न क्षेत्रों में 22 और 23 अक्टूबर को बिजली कटौती रहेगी।

22 अक्टूबर को 66/11 केवी रिसीविंग स्टेशन निचला में 6.3 एमवीए ट्रांसफार्मर को 10 एमवीए में अपग्रेड करने के चलते कूटा, सैदा, सुरारा, निचला, चान मोरियाना व नजदीकी इलाकों में दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।

नगरी और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी

23 अक्टूबर को 66/11 केवी रिसीविंग स्टेशन नगरी में सर्किट ब्रेकर बदलने के कारण नगरी टाउन, खोख्याल, सैदपुर, एरवां, जारमल और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

इसके अलावा रिकंडक्टरिंग कार्य के लिए 33 केवी बजालता बीपीसीएल टैप लाइन से जुड़े बजालता और इसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

गांधी नगर के कुछ हिस्सों बिजली में आपूर्ति रहेगी प्रभावित

33 केवी एक्सएलपीई चार्जिंग कार्य के चलते 33/11 केवी रिसीविंग स्टेशन ग्रीन बेल्ट के अधीन ग्रीन बेल्ट, गांधी नगर के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह शटडाउन मौसम के अनुकूल रहने और सुरक्षा मानकों के पालन पर निर्भर करेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।