Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir Election 2024: तीसरी सूची जारी होते ही भाजपा में फिर विरोध, निर्दलीय ताल ठोक सकते हैं कई उम्मीदवार

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 09:44 AM (GMT+05:30)

    जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार की तीसरी लिस्ट जारी की। सूची आते ही पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक एक बार फिर विरोध करने लगे। बत ...और पढ़ें

    पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करती रामनगर की महिला कार्यकर्ता। (फोटो- जागरण)
    पार्टी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करती रामनगर की महिला कार्यकर्ता। (फोटो- जागरण)

    HighLights

    1. भाजपा ने 29 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की।
    2. सूची जारी होते ही पार्टी के अंदर शुरू हो गया विरोध।
    3. बीजेपी ने अब तक 45 प्रत्याशियों के घोषित किए हैं नाम।

    राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी होते ही भाजपा में फिर विरोध के सुर उभर आए हैं। मंगलवार दोपहर को 29 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की गई। राज्य इकाई और प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं के असंतोष से बेअसर पार्टी ने बदलाव का कड़ा संकेत देने का प्रयास किया और सोमवार सुबह जारी पहली सूची से एक प्रत्याशी को छोड़कर सभी चेहरों को बरकरार रखा।

    समर्थकों के दबाव में नहीं आएगी भाजपा

    पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह नए चेहरों के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी और नाराज नेताओं व कड़े तेवर दिखा रहे उनके समर्थकों के दबाव में नहीं आएगी। बुजुर्ग नेताओं को मार्गदर्शक की भूमिका में आना होगा। दूसरी ओर नाराज कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल कहा कि वे पार्टी के भीतर चल रही गड़बड़ी के खिलाफ आवाज उठाने से पीछे नहीं रहेंगे।

    पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जम्मू मुख्यालय, सांबा, कटड़ा और उधमपुर कार्यालयों पर प्रदर्शन किए। संभव है कि कुछ उम्मीदवार निर्दलीय मैदान में उतर सकते हैं जिससे जम्मू संभाग में पार्टी की चुनौती बढ़ सकती है। बता दें कि सोमवार को विरोध के कारण करीब एक घंटे के भीतर भाजपा को अपनी सूची वापस लेनी पड़ी थी।

    रविंद्र रैना के चुनाव न लड़ने की चर्चा

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने तीसरी सूची जारी की। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना के चुनाव नहीं लड़ने की चर्चा है। बताया जाता है कि वह नौशहरा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को इच्छुक नहीं हैं। तीसरी सूची में 10 प्रत्याशी दूसरे चरण और 19 तीसरे चरण के चुनाव में उतरेंगे।

    खबरें और भी

    पार्टी ने अब तक 45 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। अभी जम्मू की सात सीटों के साथ कश्मीर की कुछ सीटों के प्रत्याशियों का फैसला होना बाकी है। भाजपा ने अब तक कश्मीर की नौ विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों का एलान किया है।

    आखिर विरोध किसका

    प्रदेश भाजपा में रोष के स्वर बुलंद होने का एक कारण यह है कि पार्टी ने सात ऐसे उम्मीदवार बनाए हैं जो अन्य पार्टियों को छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा का एक उम्मीदवार कुछ दिन पहले सरकारी नौकरी से त्यागपत्र देकर पार्टी में शामिल हुआ था।

    पार्टी ने तीसरी सूची बरकरार रखकर स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि अनुशासहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जा जाएगा। भाजपा ने जम्मू की सात क्षेत्रों से अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए हैं। इनमें नौशहरा, बाहु, बिश्नाह, ऊधमपुर पूर्व, राजौरी, मढ़, कठुआ क्षेत्र शामिल हैं।

    अब तक सूचियों में नजरअंदाज किए रविंद्र समेत एक दर्जन नेताओं ने इन सीटों में टिकट मिलने की उम्मीद रखी है। कुछ दिनों में चौथी सूची आनी वाली है।

    चार जिलों में भारी विरोध

    टिकट वितरण को लेकर जम्मू संभाग के चार जिलों में भारी विरोध हो रहा है। पार्टी ने तीसरी सूची में एक चेहरा बदलते हुए रियासी जिले की श्री माता वैष्णो देवी सीट से अपने जिला प्रधान रोहित दुबे का नाम काट कर बलदेव राज को उम्मीदवार बनाया है। बलदेव 2008 में रियासी से भाजपा विधायक रहे हैं।

    तीसरी सूची में रोहित का नाम काटने पर मंगलवार को दुबे के समर्थन में कटड़ा में प्रदर्शन शुरू हो गए। समर्थकों ने चेतावनी दी है कि अगर सूची नही बदली गई तो जिला इकाई त्यागपत्र दे देगी। ऊधमपुर जिले के रामनगर की महिला कार्यकर्ताओं ने जम्मू में पार्टी मुख्यालय के सामने धरना दिया। सांबा के तीनों क्षेत्र में भी विरोध शुरू हो गया है। कुछ नेता पार्टी भी छोड़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Jammu Kashmir Election 2024: अफजल गुरु का भाई एजाज लड़ेगा चुनाव, जमात-ए-इस्लामी के 4 पूर्व नेता भी मैदान में

    ...इनको किया नजरअंदाज

    पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री सत शर्मा, सुखनंदन चौधरी, शाम चौधरी, बाली भगत, पूर्व विधायक नीलम लंगेह, राज्यसभा के सदस्य रहे शमशेर सिंह, डॉ. शहनाज, पूर्व मेयर राजेन्द्र शर्मा, जगदीश को टिकट नहीं दिए। ये उम्मीदवारों के पैनल में शामिल थे।

    यह भी पढ़ें- Shagun Parihar: कौन है शगुन परिहार, आतंकी हमले में हुई थी पिता-चाचा की मौत; BJP के टिकट पर किश्तवाड़ से भरा नामांकन