विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: रामबन में गोवंश तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 263 पशु कराए मुक्त; 5 दिन में 17 मामले दर्ज

Published: Tue, 27 Oct 2026 03:44 PM (IST)

रामबन पुलिस ने गोवंश तस्करी और पशु क्रूरता के खिलाफ अभियान चलाकर पांच दिनों में 17 मामले दर्ज किए।

जम्मू-कश्मीर: रामबन में गोवंश तस्करी पर पुलिस का शिकंजा (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर: रामबन में गोवंश तस्करी पर पुलिस का शिकंजा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रामबन पुलिस ने 5 दिन में 17 मामले दर्ज किए।

  2. अभियान में कुल 263 गोवंश को मुक्त कराया गया।

  3. अवैध परिवहन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, उधमपुर। जिला में गोवंश की तस्करी और पशुओं के साथ क्रूरता के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए रामबन पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

पुलिस ने पांच दिनों के दौरान जिलेभर में अभियान चलाकर गोवंश तस्करी के 17 मामले दर्ज किए हैं। जिसमें पुलिस ने 263 गोवंश को मुक्त करवाया।


रामबन पुलिस ने जिले में गोवंश के अवैध परिवहन और पशुओं के साथ होने वाली क्रूरता को रोकने के लिए 21 से 25 अक्टूबर के बीच विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए 17 केस दर्ज किए गए और कुल 263 गोवंश को बचाया गया।

पुलिस ने दर्ज मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सभी मामलों की आगे की जांच कानून के प्रावधानों के अनुसार की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गोवंश का अवैध परिवहन करने या संबंधित कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रामबन पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

रामबन पुलिस ने आम लोगों से भी अभियान में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को गोवंश के अवैध परिवहन या पशुओं के साथ क्रूरता किए जाने की जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे। समय पर मिलने वाली सूचना से ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।