विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ दर्ज हो देशद्रोह का मामला', पाकिस्तान वाले बयान पर किसान नेता की मांग

Published: Sun, 25 Oct 2026 03:26 PM (IST)

किसान नेता सुभाष दसगोत्रा ने फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान समर्थक बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने केंद्र सरकार से ...और पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करें केंद्र सरकार।

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करें केंद्र सरकार।

HighLights

  1. किसान नेता ने फारूक अब्दुल्ला के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी

  2. अब्दुल्ला पर जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने का आरोप

  3. केंद्र सरकार से देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की गई

संवाद सहयोगी, मीरा साहिब। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉक्टर फारूक अब्दुल्ला के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए किसान नेता सुभाष दसगोत्रा में केंद्र सरकार से मांग की है कि फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाए।

ज्ञात रहे कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने बारामूला में एक बयान में कहा था कि जम्मू-कश्मीर के लोग इसलिए सुरक्षित है क्योंकि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचो पर कश्मीरी के मसले को उठा रहा है जबकि भारत सरकार के इरादे कश्मीरियों के प्रति सही नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री के इसी बयान को लेकर किसान नेता ने उन्हें जमकर कोसते हुए कहा कि फारूक अब्दुल्ला जैसे नेता जम्मू-कश्मीर के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने में लगे हुए हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को जेल में डालना चाहिए ताकि उनको अपनी औकात का पता चल सके। किसान नेता ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर के लोग धारा 370 हटने के बाद आरामदायक जीवन व्यतीत कर रहे हैं और जम्मू-कश्मीर प्रगति की राह पर है, लेकिन दुश्मन देश पाकिस्तान के हक में फारूक अब्दुल्ला जैसे नेता बयान देकर जम्मू-कश्मीर में अलगाबाद को हवा देने में लगे हुए हैं।

किसान नेता ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता इसलिए बौखलाए हुए हैं कि क्योंकि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा नहीं मिल रहा और उनको लूट-खसोट करने का मौका नहीं मिल रहा है।

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को कभी भी राज्य का दर्जा नहीं दिया जाना चाहिए और जो भी नेता इस तरह के देश विरोधी बयान देते हैं उनके खिलाफ आंतकवाद जैसे कड़े कानून लगाकर उनका उम्र भर के लिए कैद करना चाहिए ताकि जम्मू-कश्मीर में पूरी तरह से शांति बनी रह सके।

उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द फारूक अब्दुल्ला के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो आने वाले दिनों में लोग सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।