Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर के सांबा में सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 9 घायल

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 10:03 PM (IST)

    सांबा के सिडको चौक पर बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में नौ यात्री घायल हो गए, जिनमें से आठ की हालत गंभीर होने पर उन्हें एम्स विजयपुर रेफर किया गया। ...और पढ़ें

    सांबा में बस और ट्रक की टक्कर में नौ यात्री घायल।

    सांबा में बस और ट्रक की टक्कर में नौ यात्री घायल।

    HighLights

    1. सिडको चौक पर बस-ट्रक की टक्कर में नौ यात्री घायल

    2. आठ घायलों को गंभीर हालत में एम्स विजयपुर भेजा गया

    3. नानकेचक में स्कूटी की टक्कर से एक राहगीर भी घायल

    संवाद सहयोगी, सांबा। सिडको चौक में शुक्रवार की शाम को बस-ट्रक की जोरदार टक्कर होने से नौ यात्री घायल हो गए। बस जम्मू से कठुआ की ओर जा रही थी कि सिडको चौक सांबा पहुंचते ही अंडर पास से अचानक ट्रक निकला और दोनों में जोरदार टक्कर हो गई।

    दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। मौके पर थाना प्रभारी परवेज अहमद खांडे, यातायात पुलिस के इंस्पेक्टर वरिंदर सिंह आदि ने घायलों को उपचार के लिए तुरंत जिला अस्पताल सांबा पहुंचाया, जहां नौ में से आठ घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए विजयपुर एम्स रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने इस संदर्भ में मामले दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घायलों की पहचान बस चालक तेजिंदर सिंह (44) निवासी कठुआ, सुभाष चंदर (45) निवासी वार्ड नंबर 11 सांबा, आरती देवी (37) पत्नी पवन सिंह निवासी पलौरा कैंप (जम्मू), रंजीत कुमार(23) और सुरिष्ठा देवी (26) दोनों निवासी रामकोट छल्ला (बिलावर), राधा रानी निवासी बिश्नाह, पुरुशोत्तम चंद निवासी उत्तराखंड, राघवी गुप्ता और अर्शी गुप्ता दोनों निवासी कालीबाड़ी, कठुआ के रूप में हुई है।

    नानकेचक में राहगीर घायल

    जिले के नानकेचक क्षेत्र में जम्मू-पठानकोट हाईवे पर अज्ञात स्कूटी की टक्कर से राहगीर घायल हो गया। उसकी पहचान 50 वर्षीय मंगल दास के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्कूटी चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को एम्स विजयपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। इस संदर्भ में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    खबरें और भी