विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं! भाई को राखी बांधकर घर लौट रही थीं वीणा देवी, भैंसों के झुंड ने मारी टक्कर; मौत

Published: Sat, 29 Aug 2026 12:52 PM (IST)

सांबा में रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधकर लौट रही एक महिला की भैंसों के झुंड की टक्कर से ...और पढ़ें

भैंसों के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। (फाइल फोटो)

भैंसों के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधकर लौट रही थी महिला।

  2. सांबा में राया मोड़ के पास भैंसों ने मारी टक्कर।

  3. गंभीर सिर की चोटों के कारण महिला की हुई मौत।

जागरण संवाददाता, सांबा। रक्षाबंधन की खुशियां तब मातम में बदल गईं जब भाई को राखी बांधकर लौट रही महिला के साथ सांबा में दर्दनाक हादसा हो गया। राया मोड़ के पास रेलवे फाटक पर भैंसों के झुंड ने महिला को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक महिला वीणा देवी अपने बेटे गुलशन कुमार के साथ भाई को राखी बांधकर वापस घर की ओर आ रही थी। राया मोढ़ के पास रेलवे फाटक के पास भैंसो के एक झुंड ने महिला को टक्कर मारना शुरू कर दी। पास ही पानी लेने गया बेटा समेत अन्य लोग भी मदद के लिए आगे आए, लेकिन भैंसों के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

वीणा देवी के सिर पर आई गंभीर चोट

महिला को घायल अवस्था में विजयपुर के अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार महिला के सिर में चोट के निशान हैं। मृतक महिला की पहचान वीणा देवी (60) पत्नी ओम प्रकाश, निवासी जसाथ, तहसील घगवाल, जिला सांबा के रूप में हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

वहीं शव का पोस्टमार्टम के शव शव को अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं इस संदर्भ में पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज़ कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और भैंसों के मालिक का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

अस्पताल में पहुंचे स्वजनों में काफी रोष था। मृतका के बेटे गुलशन ने बताया कि सड़क पर कई लोग अपनी भैंसे लेकर इधर से उधर आते जाते रहते हैं। इनके साथ कोई जिम्मेवार व्यक्ति भी कभी नज़र नहीं आता है। हमारा घर तो उजड़ गया। हमारी राखी के त्योहार की खुशियां एक दम से मातम में बदल गई।