विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'घाटी में सुरक्षा स्थिति अच्छी, पूर्ण शांति के लिए...', जनरल बिपिन रावत स्टेडियम उद्घाटन के दौरान बोले सैन्य अधिकारी राजीव घई

By Agency Edited By: Deepak Saxena
Published: Tue, 16 Jan 2024 04:35 PM (IST)

बारामूला में जनरल बिपिन रावत स्पोर्ट्स स्टेडियम के उद्घाटन समारोह के दौरान चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ...और पढ़ें

जनरल बिपिन रावत स्टेडियम उद्घाटन के दौरान बोले सैन्य अधिकारी राजीव घई।
जनरल बिपिन रावत स्टेडियम उद्घाटन के दौरान बोले सैन्य अधिकारी राजीव घई।

एजेंसी, बारामूला (जम्मू-कश्मीर)। सेना के चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बात की। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए मंगलवार को कहा कि कश्मीर में सुरक्षा स्थिति अच्छी है, लेकिन पूर्ण शांति हासिल करने के लिए अभी भी कुछ दूरी तय करने की जरूरत है। वो बारामूला में जनरल बिपिन रावत स्पोर्ट्स स्टेडियम के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे।

जनरल बिपिन रावत स्पोर्ट्स स्टेडियम के उद्घाटन समारोह के मौके पर पहुंचे सेना की 15 कोर या चिनार कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि घाटी में सुरक्षा स्थिति अच्छी है। उस बारे में बोलने का दिन नहीं है, लेकिन स्थिति अच्छी है। आपने हमारे सेना कमांडर (उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी) को भी इसके बारे में बोलते हुए सुना होगा। यह अच्छा है, लेकिन फिर भी थोड़ी दूरी है जिसे हमें आगे बढ़ाना है।

आतंकवाद को नियंत्रित करने की हो रही कोशिश

उन्होंने कहा कि कश्मीर आगे बढ़ रहा है और घाटी के युवाओं के लिए उज्ज्वल दिन और बहुत उज्ज्वल भविष्य है। नार्को-आतंकवाद के बारे में एक सवाल पर कोर कमांडर ने कहा कि सेना उस दिशा में काम कर रही है और आतंकवाद के उस पहलू को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें: डोर-टू-डोर कचरा उठाने में जम्मू नगर-निगम श्रीनगर से निकला आगे, स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की लिस्ट में मिला था यह स्थान

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया उद्घाटन

लेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा कि हम आतंकवाद के उस पहलू को नियंत्रित करने की कोशिश में राज्य प्रशासन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ पूरी तरह से शामिल हैं। इसलिए हम उस दिशा में काम कर रहे हैं। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के नाम पर बने स्टेडियम का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया।

स्टेडियम का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर बड़े गर्व की बात

सैन्य अधिकारी घई ने कहा कि यह देश के लिए बहुत गर्व का दिन है। यह सेना के लिए और शायद बारामूला के लिए भी बहुत बड़ा दिन है क्योंकि एक स्टेडियम का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा गया है। मुझे यकीन है कि यह देश और जम्मू-कश्मीर राज्य के लिए बहुत गर्व का क्षण है कि एक स्टेडियम का नाम जनरल रावत के नाम पर रखा जा रहा है, जिन्होंने न केवल 19 इन्फैंट्री डिवीजन (उत्तरी कश्मीर में) की कमान संभाली, बल्कि उनके दिल में एक विशेष स्थान है।

उन्होंने कहा कि सेना स्टेडियम में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। इसकी सुविधाएं बढ़ेंगी, निश्चित रूप से हमसे जो भी आवश्यक होगा हम करेंगे। हम स्टेडियम की सुविधाओं के सुधार में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir News: पुंछ में एलओसी के पास जंगलों में भड़की आग, कई बारूदी सुरंगों में हुआ विस्फोट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।