Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Weather: जम्मू-कश्मीर में बढ़ रही कड़ाके की ठंड, रात में लुढ़का पारा; ठिठुरने पर मजबूर हुए लोग

    By ashok sharma Edited By: Deepak Saxena
    Updated: Sun, 14 Jan 2024 08:58 PM (IST)

    Weather in Jammu Kashmir जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की ठंड बढ़ रही है। इस सीजन की सबसे ठंडी रात का पारा 2.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का रहा। आगे भी मौसम मे ...और पढ़ें

    जम्मू-कश्मीर में बढ़ रही कड़ाके की ठंड, रात में लुढ़का पारा।
    जम्मू-कश्मीर में बढ़ रही कड़ाके की ठंड, रात में लुढ़का पारा।

    जागरण संवाददाता, जम्मू। शीतलहर और कोहरे के बीच कडाके की ठंड पड़ने का दौर लगातार जारी है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार, आगे भी कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा और रात में कड़ाके की ठंड का दौर जारी रहेगा।

    पिछले दो सप्ताह से जम्मू में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में कोहरा छाए रहने और शीतलहर के चलते जम्मू का अधिकतम तापमान लगातार दहाई के आंकड़े से नीचे ही चल रहा है।

    रविवार को निकली हल्की धूप

    रविवार को बीच में हल्की धूप निकली और अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढोतरी दर्ज की गई। उसके बावजूद अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 8.3 डिग्री सेल्सियस नीचे है। सामान्य तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है।

    न्यूनतम सामान्य तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस है। पिछले करीब सप्ताह भर से जम्मू का अधिकतम तापमान कश्मीर से नीचे चल रहा है। कारगिल द्रास का अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो जम्मू के अधिकतम तापमान के बराबर है। कल द्रास का तापमान जम्मू से अधिक रहा था।

    ये भी पढ़ें: Fire in Poonch: पुंछ के जंगल में लगी भीषण आग, काबू पाने के लिए सेना ने शुरू किया ऑपरेशन

    17 जनवरी को हल्की बर्फबारी की संभावना

    रविवार को दिन में हल्की धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। करीब दो सप्ताह बाद शहर के लोगों को धूप देखने का मौका मिला हालांकि खिली धूप के बीच शीतलहर परेशान करती रही लेकिन लोगों में इस बात को लेकर खुशी थी कि चलो दिन में कोहरा तो छंटा। लेकिन मौसम विभाग अनुसार, अभी सोमवार को भी हल्का कोहरा छाया रहेगा। 23 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। 17 जनवरी को जरूर कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल भी छाएंगे।

    खबरें और भी

    तापमान सामान्य से चल रहा ऊपर

    अभी भी पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है और निचले क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। जम्मू का सामान्य तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस है अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 19.0, बटोत 17.4, कटरा 19.3, भद्रवाह 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू का छोड़ सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। कश्मीर संभाग में लगभग सभी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है।

    दिन को निकली धूप के बाद लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली लेकिन शाम होते-होते फिर से हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

    ये भी पढ़ें: 'LAC पर सामान्य नहीं स्थिति, पाक को नहीं रास आ रहा घाटी का विकास'-बोले उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी