Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सावन में गंगा स्नान का विशेष महत्व, जम्मू से रवाना हुई निशुल्क हरिद्वार यात्रा, भक्ति भाव और आस्था का उमड़ा सैलाब

    Updated: Fri, 07 Aug 2026 04:12 PM (IST)

    Sawan Month Special: श्रावण माह के लिए जम्मू के शिव मंदिर पटली मोड से गंगा स्नान हेतु निशुल्क यात्रा रवाना हुई। महंत गोपालानंद और सूरज प्रकाश पप्पू की ...और पढ़ें

    पटली मोड स्थित शिव मंदिर से हरिद्वार के लिए रवाना होते हुए श्रद्धालु।

    पटली मोड स्थित शिव मंदिर से हरिद्वार के लिए रवाना होते हुए श्रद्धालु

    HighLights

    1. जम्मू से हरिद्वार के लिए निशुल्क गंगा स्नान यात्रा रवाना।

    2. श्रावण माह में विशेष महत्व के कारण यात्रा का आयोजन।

    3. महंत गोपालानंद और सूरज प्रकाश पप्पू ने यात्रा आयोजित की।

    संवाद सहयोगी, मीरा साहिब. सावन के महीने में गंगा स्नान का विशेष महत्व है इसी के चलते जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिव मंदिर पटली मोड से शुक्रवार को श्रावण माह को लेकर हरिद्वार के लिए निशुल्क पवित्र यात्रा रवाना हुई। मंदिर के महंत गोपालानंद जी महाराज एवं सूरज प्रकाश पप्पू की देखरेख में हरिद्वार गंगा स्नान के लिए इस निशुल्क यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें श्रद्धालु हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

    इससे पहले मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया और उसके उपरांत श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

    श्रावण माह में गंगा स्नान करना उत्तम 

    इस मौके पर महंत गोपालानंद जी महाराज ने कहा कि श्रावण माह में गंगा स्नान करना काफी उत्तम माना गया है और उसी के चलते आज यात्रा का आयोजन किया गया है, जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु निशुल्क हरिद्वार के लिए रवाना हुए हैं।

    उन्होंने बताया कि श्रावण मास में हर वर्ष इस यात्रा का आयोजन किया जाता है और भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की जाती है कि सभी पर उनकी कृपा बनी रहे।

    हर साल श्रद्धालुओं को मुफ्त गया जी यात्रा भी करवाते 

    इस मौके पर सूरज प्रकाश पप्पू ने कहा कि तरफ से हर वर्ष श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क यात्रा का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से हर वर्ष बिहार गया जी के लिए भी निशुल्क यात्रा का आयोजन किया जाता है।