'Gen-Z को बधाई! आपने डर को त्यागा और...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे लोकतंत्र, शांति और दृढ़ता की जीत बताया, जो नीट प ...और पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक बोले - यह लोकतंत्र की जीत
HighLights
धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया।
सोनम वांगचुक ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया।
नीट पेपर लीक मामले पर 26 दिन का अनशन किया।
डिजिटल डेस्क, लद्दाख/जम्मू। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
नीट का पेपर लीक होने के बाद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए लद्दाख के शिक्षाविद् और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 26 दिन तक भूख हड़ताल किया।
हालांकि, बीते दिनों भारत सरकार के दो केंद्रीय मंत्री के मौजूदगी में अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। वहीं, अब धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर सोनम वांगचुक ने रिएक्शन दिया है।
सोनम वांगचुक ने क्या कहा?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह लोकतंत्र की जीत है। सीधा लोकतंत्र... जो सड़कों से निकला है। यह शांति, धैर्य और दृढ़ता की जीत है। CJP और देश की 'जेन जेड' (Gen Z) को बधाई और उन सभी नागरिकों का धन्यवाद, जिन्होंने डर और डर के डर को त्यागकर देश के हर कोने से आवाज उठाई। जवाबदेही से अब सुधार की ओर।'