विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जम्मू-कश्मीर: गांदरबल में बनेगा अत्याधुनिक इंडोर स्पोर्ट्स हॉल, युवाओं को मिलेगा नया मंच

Published: Sat, 19 Sep 2026 04:23 AM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2026 06:29 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर सरकार ने गांदरबल में 6.17 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मल्टी-पर्पज इंडोर स्पोर्ट्स हॉल के निर्माण को मंजूरी दी है।

यह एआई जेनरेटेड तस्वीर है।

यह एआई जेनरेटेड तस्वीर है।

HighLights

  1. गांदरबल में 6.17 करोड़ का आधुनिक इंडोर स्पोर्ट्स हॉल

  2. खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, युवा खिलाड़ियों को सुविधा

  3. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के निर्वाचन क्षेत्र में विकास पहल

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने गांदरबल में 6.17 करोड़ की अनुमानित लागत से 60×40 मीटर के आधुनिक मल्टी-पर्पज इंडोर स्पोर्ट्स हाल के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार की इस पहल का उद्देश्य जिले में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और युवा खिलाड़ियों को आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

प्रस्तावित हॉल में विभिन्न खेल गतिविधियों के लिए आवश्यक आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। सरकार के अनुसार, यह केंद्र स्थानीय खेल प्रतिभाओं को अपने कौशल को निखारने और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बेहतर मंच प्रदान करेगा।

साथ ही, प्रतिकूल मौसम के दौरान भी खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास की सुविधा मिल सकेगी। परियोजना के पूरा होने से गांदरबल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलने और जिले के उभरते खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है। यहां यह बताना भी असंगत नहीं होगा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला विधानसभा में गांदबरल निर्वाचन क्षेत्र से ही जीत कर पहुंचे हैं।