विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kupwara में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा हुई स्थापित, महाराष्ट्र के CM व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया अनावरण

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Updated: Tue, 07 Nov 2023 05:03 PM (IST)

मंगलवार को कुपवाड़ा में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई और इसका अनावरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और जम्मू कश्मीर के उपराज्य ...और पढ़ें

Kupwara में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की गई स्थापित
Kupwara में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की गई स्थापित

HighLights

  1. कुपवाड़ा में हुआ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण
  2. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया इस प्रतिमा का अनावरण

एएनआई, जम्मू-कश्मीर। Statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj In Kupwara: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई गई। इस प्रतिमा का अनावरण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra CM Eknath Shinde) और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (JandK LG Manoj Sinha) ने किया।

कुपवाड़ा में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास 41 राष्ट्रीय राइफल (मराठा एलआई) में इस प्रतिमा को स्थापित किया गया है। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि यह गर्व की बात है कि मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि मुझे खुशी है कि इस मौके के लिए में बहुत ही आभारी हूं।

ये भी पढ़ें- पुंछ में एलओसी के पास ड्यूटी के दौरान जवान की मौत, अधिकारी ने किया खुलासा

मनोज सिन्हा से एकनाथ शिंदे ने की बातचीत

आपको बता दें कि शिंदे ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से राजभवन में मुलाकात की। बैठक में महाराष्ट्र के वन, सांस्कृतिक मामलों और मत्स्य पालन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार भी उपस्थित थे। मुंबई के राजभवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की घुड़सवारी प्रतिमा का ढोल नगाड़ों और जय भवानी जय शिवाजी के नारों के बीच स्वागत किया गया था।

फिर वहां से राज्यपाल रमेश बैस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने हरी झंडी दिखाई और प्रतिमा को कुपवाड़ा के लिए रवाना किया। इस छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का निर्माण 'आमही पुणेकर फाउंडेशन' और छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक समिति के सहयोग से किया गया है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे मिली AK-47 राइफल की 4 मैगजीन, पुलिस ने लिया कब्जे में