यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, आज कैसा रहेगा मौसम?
जम्मू (Jammu Kashmir Weather) में रामबन में बादल फटने के बाद डर का माहौल है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। बनिहाल में सबसे ज्यादा बारिश हुई। ...और पढ़ें

HighLights
- बनिहाल में सर्वाधिक 72.3 एमएम बारिश
- किसानों को मौसम की चिंता
- आज से मौसम में सुधार
जागरण संवाददाता, जम्मू। Jammu Kashmir Weather: रामबन में बादल फटने की घटना के बाद दिन भर जिस तरह से बदल मंडराते रहे, उन्हें देखकर डर का माहौल बना रहा। 16 अप्रैल रात के तूफान के बाद लोगों में अभी भी तेज हवा चलते ही डर लगने लगता है कि कहीं वैसा ही मौसम फिर से तो नहीं बनने वाला है।
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र ने पहने यैलो अलर्ट जारी किया हुआ है। रविवार को दिन में कई बार बादल मंडराए लेकिन जम्मू शहर में हर बार हवा बादलों को ले उड़ी। जम्मू संभाग में बनिहाल में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
आज भी बारिश और तेज हवा चलने के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार अभी सोमवार को भी कई स्थानों पर बारिश और धूल भरी हवा चलने के आसार हैं। 22 से 28 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, 25 अप्रैल से हल्के बादल छाने लगेंगे। इस समय जो मौसम बना हुआ है, उससे किसान सबसे ज्यादा चिंतित है। पिछले 24 घंटों में बनिहाल में सबसे ज्यादा 72.3 एमएम बारिश दर्ज की गई जबकि काजीगुंड में 54.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, फसलों और बागवानी को हुआ भारी नुकसान; पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम?
कश्मीर संभाग में पिछले 24 घंटों में अच्छी बारिश दर्ज की गई जबकि जम्मू संभाग में कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी और ओलावृष्टि हुई जबकि जम्मू शहर में बारिश का इंतजार ही होता रहा। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी हुई लेकिन जिस बारिश का इंतजार था, वह नहीं हुई। बटोत में 6.4 जबकि कटड़ा में 2.0 एमएम और भद्रवाह में 8.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, श्रीनगर में पिछले 24 घंटों में 12.4 एमएम जबकि काजीगुंड में 54.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।
खबरें और भी
पहलगाम में 34.2 एमएम बारिश
पहलगाम में 34.2 एमएम जबकि कुपवाड़ा में 6.2 एमएम और कुकरनाग में 43.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं, गुलमर्ग में पिछले 24 घंटों में 25.4 एमएम बारिश दर्ज की गई जबकि उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हुई। वहीं, बादल छाए रहने और कुछ क्षेत्रों में बारिश के बावजूद अधिकतर क्षेत्रों में तापमान आज भी सामान्य से ऊपर रहा जम्मू का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
कहां कितना रहा तापमान?
बनिहाल का अधिकतम तापमान 19.4 जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत का अधिकतम तापमान 16.6 जबकि न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटड़ा का अधिकतम तापमान 30.6 जबकि न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भद्रवाह का अधिकतम तापमान 17.6 जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह, बटोत, बनिहाल में तापमान सामान्य से नीचे रहा। वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 21.4 जबकि न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 22.0 जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 18.2 जबकि न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 17.3 जबकि न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 12.0 जबकि न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें- Weather: यूपी में आंधी-तूफान का अलर्ट, राजस्थान में झुलसाएगी गर्म हवा; पढ़िए दिल्ली-एनसीआर का हाल