Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu News: हमलावर की पिस्तौल छीन उसे ही मार दी गोली, पुलिस ने किया केस दर्ज; घटना में जांच जारी

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Mon, 01 Jan 2024 01:22 PM (IST)

    Jammu Crime News दोमाना क्षेत्र के बन तालाब इलाके आपसी रंजिश में युवक पर हमला करने आए बदमाशों से उनकी ही पिस्तौल छीन कर युवक ने गोली चला दी। इसमें एक ...और पढ़ें

    Jammu Update: हमलावर की पिस्तौल छीन उसे ही मार दी गोली
    Jammu Update: हमलावर की पिस्तौल छीन उसे ही मार दी गोली

    HighLights

    1. हमलावर की पिस्तौल छीन उसे ही मार दी गोली
    2. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश की शुरू
    3. कपिल ने कार से निकलते ही अंकुश पर तानी पिस्तौल

    जागरण संवाददाता, जम्मू। दोमाना क्षेत्र के बन तालाब इलाके में रंजिश में युवक पर हमला करने आए बदमाशों से उनकी ही पिस्तौल छीन कर युवक ने गोली चला दी। इसमें एक हमलावर घायल हो गया। गोली उसकी दाहिनी टांग में लगी।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश की शुरू

    गोली लगते ही हमलावर जिस कार में आए थे। उसी में बैठकर भाग निकले। घायल हमलावर अस्पताल से उपचार के बाद फरार हो गया। दोमाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

    एसपी रूरल राहुल चाढ़क के अनुसार हमलावर, गोली चलाने वाला युवक फरार हैं। रविवार शाम पांच बजे ठठर बनतालाब में अंकुश खजूरिया घर के पास खड़ा था। अंकुश के पिता पुलिस से सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: Jammu News: चालक-ट्रैक्टर चालक के 298 पदों की अंतिम चयन सूची जारी, इन विभागों को मिले कर्मचारी

    कपिल ने कार से निकलते ही अंकुश पर तानी पिस्तौल 

    इसी दौरान एक कार अंकुश के पास रुकी। कार में कपिल शर्मा उर्फ जिम्मी निवासी चौआदी, सैनिक कालोनी दो साथियों के साथ आया था। कपिल ने कार से निकलते ही अंकुश पर पिस्तौल तान दी।

    धक्का-मुक्की के बाद अंकुश ने जिम्मी की पिस्तौल छीन ली और उस पर ही गोली चला दी। गोली कपिल की टांग पर लगी। इसके बाद जिम्मी मौके से अपने साथियों के साथ फरार हो गया।

    यह भी पढ़ें: Jammu news: 'भारत को शिखर पटल पर पहुंचने में जम्मू कश्मीर का प्रमुख योगदान', केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने घाटी के बारे में कही ये बात

    खबरें और भी