Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amarnath Yatra 2024: अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था आज सुबह जम्मू से रवाना, LG मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

    Updated: Fri, 28 Jun 2024 06:02 AM (IST)

    Baba Amarnath Yatra अमरनाथ यात्रा के लिए शिवभक्तों का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से शुक्रवार तड़के चार बजे रवाना हुआ। राज्यपाल म ...और पढ़ें

    श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शिवभक्तों का पहला जत्था जम्मू से आज रवाना हुआ।(फोटो सोर्स: जागरण)
    श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शिवभक्तों का पहला जत्था जम्मू से आज रवाना हुआ।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. दिनभर बाबा बर्फानी के भक्तों का जम्मू पहुंचे का क्रम जारी रहा
    2. अमरनाथ धाम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु हमारे ब्रांड अंबेसडर भी: मनोज सिन्हा

    जागरण संवाददाता, जम्मू। बाबा बर्फानी के दर्शनों का बेसब्री से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं की प्रतीक्षा की घड़ियां समाप्त होने वाली हैं। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए शिवभक्तों का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर स्थित यात्री निवास से शुक्रवार तड़के चार बजे रवाना हुआ। 

    उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पूजा-अर्चना के बाद झंडी दिखाई। सभी श्रद्धालु त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच कश्मीर में आधार शिविर पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुए। इस बीच, मौसम विभाग ने 28 जून से 10 जुलाई तक वर्षा की संभावना भी जताई है। ऐसे में पूरे आसार हैं कि पहले सप्ताह यात्रा वर्षा के बीच जारी रहेगी।

    पहले जत्थे में दो हजार से ज्यादा श्रद्धालु

    वहीं, पहले जत्थे में शामिल होकर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का जम्मू पहुंचने का सिलसिला दिनभर जारी रहा और यात्री निवास में बम-बम भोले के जयघोष लगते रहे। पहले जत्थे में दो हजार से अधिक श्रद्धालुओं के रवाना होने की उम्मीद है। उधर, उपराज्यपाल ने पहलगाम में अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा प्रबंधों का जायजा लिया और जरूरी निर्देश भी दिए।

    यात्रियों की सुविधाओं का रखा जाएगा विशेष ख्याल 

    अमरनाथ यात्रा रवाना होने से पहले गुरुवार को सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात, सफाई व्यवस्था, लंगर सुविधा आदि में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। वर्षा के दौरान भी यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन आदि होने पर भी श्रद्धालुओं को ज्यादा देर न रुकना पड़े, इसके लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है।

    खबरें और भी

    प्रशासन यात्रा की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। 3.50 लाख से ज्यादा हुआ है पंजीकरण : मौसम ने साथ दिया तो इस वर्ष रिकार्ड यात्रा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 28 जून से 19 अगस्त तक चलने वाली यात्रा के लिए 3.50 लाख से ज्यादा यात्रियों ने पंजीकरण करवाया है। इसके अलावा बिना रजिस्ट्रेशन के आ रहे श्रद्धालुओं के लिए तत्काल पंजीकरण भी जारी है। इसके लिए पहले टोकन मिल रहा है और उसके बाद तत्काल पंजीकरण होगा।

    बिना आरएफआइडी कार्ड के नहीं मिलेगा प्रवेश

    श्रद्धालुओं को आरएफआइडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन कार्ड) के बिना आधार शिविर यात्री निवास में प्रवेश की इजाजत नहीं है। इसके लिए भगवती नगर, रेलवे स्टेशन, पहलगाम, बालटाल सहित कई जगह काउंटर स्थापित किए गए हैं। यह कार्ड यात्रा पर जाने की तिथि से एक दिन पहले श्रद्धालुओं को दिए जा रहे हैं। इस कार्ड के जरिये श्रद्धालुओं की लोकेशन पता चल पाएगी। इसे सुरक्षा की ²ष्टि से अहम माना जाता है।