Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Vande Bharat Kashmir: कश्मीर जाने वाली वंदे भारत में रिकॉर्डतोड़ बुकिंग, इस दिन तक फुल हुई सभी सीटें

    By lalit k Edited By: Rajiv Mishra
    Updated: Wed, 11 Jun 2025 11:27 PM (IST)

    श्रीनगर-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। 26 जून तक कोई सीट उपलब्ध नहीं है और जुलाई में भी कुछ ही दिन सीटें खाली हैं। ...और पढ़ें

    श्रीनगर-कटडा के बीच चलने वाली वंदे भारत में यात्रियों का जबरदस्त क्रेज (फाइल फोटो)
    श्रीनगर-कटडा के बीच चलने वाली वंदे भारत में यात्रियों का जबरदस्त क्रेज (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. श्रीनगर-कटड़ा वंदे भारत में भारी भीड़
    2. 26 जून तक कोई सीट उपलब्ध नहीं
    3. अमरनाथ यात्रियों में वंदे भारत का क्रेज

    जागरण संवाददाता, जम्मू। श्रीनगर-कटड़ा के बीच छह जून को शुरू हुई वंदे भारत में सफर करने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। आलम यह है कि श्रीनगर से कटड़ा के लिए चलने वाली दो वंदे भारत में 26 जून तक कोई सीट उपलब्ध नहीं है। इतना ही नहीं जून के महीने में केवल 27 व 28 जून को सीटें उपलब्ध है और उसके बाद दो व तीन जुलाई को छोड़ 23 जुलाई तक कोई भी सीट उपलब्ध नहीं है।

    ऐसे में साफ है कि तीन जुलाई से आरंभ होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु भी इस बार वंदे भारत रेल का सफर कर इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनना चाहते हैं। वहीं दूसरी तरफ कटड़ा से श्रीनगर जाने के इच्छुक लोगों को भी वंदे भारत का इंतजार करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

    कटड़ा से श्रीनगर जाने के लिए 18 जून तक दोनों वंदे भारत में प्रतिक्षा सूची में टिकट उपलब्ध है। ऐसा अनुमान है कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा अवधि तक वंदे भारत में दोनों तरफ से इसी तरह की भीड़ देखने को मिलेगी।

    बता दें कि कटड़ा और श्रीनगर के बीच चलने वाली दो वंदे भारत को पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाई थी। रेलवे से संबंधित अधिकारियों का कहना है कि श्रीनगर जाने वाली वंदे भारत का जबरदस्त क्रेज है।

    खबरें और भी