विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

श्रीनगर के रिहायशी इलाके में लगी भीषण आग, धू-धू कर जले दो मकान

Published: Fri, 06 Nov 2026 07:42 AM (IST)

श्रीनगर के बटमालू स्थित न्यू कॉलोनी में दो रिहायशी मकानों में भीषण आग लग गई है। अचानक लगी आग के ...और पढ़ें

श्रीनगर के बटमालू में लगी भीषण आग। फोटो सोर्स- सोशल मीडिया।

श्रीनगर के बटमालू में लगी भीषण आग। फोटो सोर्स- सोशल मीडिया।

HighLights

  1. श्रीनगर के बटमालू में दो रिहायशी मकानों में आग लगी।

  2. अचानक लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल।

  3. तेज लपटों ने दोनों घरों को पूरी तरह चपेट में लिया।

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर। शहर के बटमालू इलाके की न्यू कॉलोनी में वीरवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक रिहायशी मकान में लगी आग ने देखते ही देखते पास के दूसरे घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें फैलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

हालांकि, श्रीनगर पुलिस और दमकल एवं आपातकालीन सेवा विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले अब्दुल रज्जाक शेख पुत्र मोहम्मद सद्दीक शेख के मकान में लगी। देखते ही देखते लपटें साथ लगते मुश्ताक अहमद हकीम पुत्र अब्दुल रहीम हकीम के मकान तक पहुंच गईं। आग से अब्दुल रज्जाक के घर को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि मुश्ताक अहमद के मकान का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही बटमालू पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने दमकल विभाग के साथ मिलकर बचाव एवं निकासी अभियान में सहयोग किया। प्रभावित इलाके को सुरक्षित करने के साथ भीड़ को नियंत्रित किया गया, ताकि दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने और आग बुझाने में किसी तरह की बाधा न आए।

स्थानीय निवासियों ने एसएचओ बिलाल अहमद खांडे और उनकी टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। लोगों का कहना था कि पुलिस की मौके पर मौजूदगी और सक्रिय प्रयासों से हालात को संभालने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिली। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। संबंधित एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।