विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वंदे भारत एक्सप्रेस से महज 8 घंटे में पहुंचे श्री माता वैष्णो देवी धाम, जानें रूट, टाइमिंग और किराया

Published: Wed, 16 Apr 2025 03:49 PM (IST)

श्री माता वैष्णो देवी धाम के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस से महज आठ घंटे में जाया जा सकता है। नई ...और पढ़ें

श्री माता वैष्णो देवी के लिए जाती है दो वंदे भारत एक्सप्रेस (जागरण ग्राफिक्स)
श्री माता वैष्णो देवी के लिए जाती है दो वंदे भारत एक्सप्रेस (जागरण ग्राफिक्स)

HighLights

  1. वैष्णो देवी कटड़ा के लिए जाती हैं दो वंदे भारत एक्सप्रेस
  2. यात्रा के दौरान ट्रेन टोटल छह स्टेशनों पर रुकती है
  3. यात्रा पूरी करने में वंदे भारत एक्सप्रेस 8 घंटे का समय लेती है

डिजिटल डेस्क, जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी से कश्मीर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन की तारीख एक बार फिर टल गई है। 19 अप्रैल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लेकिन तारीख के एक्सटेंड होने से लोगों में एक बार फिर निराशा है।

लेकिन अच्छी बात यह है कि वैष्णो देवी (Vaishno Devi Dham Vande Bharat Express) के लिए नई दिल्ली से जम्मू के लिए दो वंदे भारत एक्सप्रेस (Delhi to Vaishno Devi Train) ट्रेन का संचालन होता है। ऐसे में यदि आप भी जम्मू-कश्मीर आने या वैष्णो देवी जाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से जम्मू-कश्मीर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस के बारे में सभी जानकारी विस्तार से बताएंगे। 

नई दिल्ली से चलती हैं दो वंदे भारत

वंदे भारत एक्सप्रेस 22439, सुबह नई दिल्ली से छह बजे चलती है और दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचती है। यह ट्रेन यात्रा तय करने में सवा आठ घंटे का समय लेती है। ट्रेन बुधवार को छोड़कर रोजाना चलती है। 

वंदे भारत एक्सप्रेस 22477, दोपहर तीन बजे चलती है और रात को 11 बजकर 20 मिनट पर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन छोड़ती है। ट्रेन कटड़ा पहुंचाने में आठ घंटे और 20 मिनट का समय लेती है।  

यह भी पढ़ें- कश्मीर तक वंदे भारत एक्सप्रेस का टूटा सपना! अभी करना होगा इंतजार; चार महीने में तीन बार आखिर क्यों बदली तारीख?

वापसी का क्या है रूट?

श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से वंदे भारत एक्सप्रेस 22440 बुधवार छोड़कर रोजाना 2 बजकर 55 मिनट पर चलती है। यह ट्रेन रात में 11 बजे नई दिल्ली पहुंचती है। डेस्टिनेशन कवर करने में ट्रेन आठ घंटे पांच मिनट लेती है।

दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस- 22478 सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर रोजाना चलती है और दोपहर 2 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचती है। यात्रा कवर करने में ट्रेन सवा आठ घंटे लेती है।

कितना होता है किराया

  • वंदे भारत एक्सप्रेस- 22439: एसी चेयर कार (सीसी) का किराया 1665 रुपये है। जबकि एग्जिक्यूटिव चेयर कार का किराया 3055 रुपये है।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस- 22477:एसी चेयर कार (सीसी) का किराया 1610 रुपये है। जबकि एग्जिक्यूटिव चेयर कार का किराया 3005 रुपये है।

इन स्टेशनों पर रुकती है वंदे भारत एक्सप्रेस

  • वंदे भारत एक्सप्रेस, दिल्ली के बाद अंबाला, लुधियाना, पठानकोट, जम्मू तवी स्टेशन पर रुकती है। इसका अंतिम स्टेशन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा है।
  • वापसी में- यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी के बाद जम्मू तवी, पठानकोट, लुधियाना, अंबाला और फिर अंतिम स्टेशन नई दिल्ली।

यह भी पढ़ें- अचानक क्यों बढ़ गई माता वैष्णो देवी में भीड़? रोज 45- 50 हजार श्रद्धालु कर रहे दर्शन; चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।