Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मां वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, पवित्र गुफा में परिवार के संग की पूजा-अर्चना

    Updated: Sat, 01 Mar 2025 11:00 PM (GMT+05:30)

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने श्री माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल का दौरा किया। उन्होंने मां वैष्णो दे ...और पढ़ें

    जेपी नड्डा आज कटड़ा में वैष्णो देवी भवन पहुंचे (फोटो- जेपी नड्डा इंस्टाग्राम अकाउंट)
    जेपी नड्डा आज कटड़ा में वैष्णो देवी भवन पहुंचे (फोटो- जेपी नड्डा इंस्टाग्राम अकाउंट)

    HighLights

    1. श्राइन बोर्ड के सीईओ ने दी आगामी विकास परियोजनाओं की जानकारी
    2. मातारानी से समस्त देशवासियों के लिए सुख-शांति की प्रार्थना की: जेपी नड्डा

    संवाद सहयोगी, कटड़ा। केंद्रीय स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने श्री माता वैष्णो देवी तीर्थस्थल का दौरा हाजिरी लगाई। भवन पर उनके आगमन पर श्री माता वैश्नो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने स्वागत किया।

    फोटो कैप्शन: मां वैष्णो देवी के दर्शनों के उपरांत पवित्र व प्राचीन गुफा मे पुजारीयों के साथ केंद्रीय मंत्री जेपी. नड्डा व अन्य। फोटो श्राइन बोर्ड।

    सीईओ अंशुल गर्ग ने केंद्रीय मंत्रियों को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Mata Vaishno Devi) द्वारा की गई विभिन्न पहलों के बारे में भी जानकारी दी। इसके साथ ही अंशुल गर्ग ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में आगामी मेडिकल कॉलेज जो ककड़ियाल कटड़ा में बनाया जा रहा है, इसके बारे में भी जानकारी दी।

    फोटो कैप्शन: जेपी नड्डा व उनकी धर्म पत्नी मल्लिका नड्डा 

    अलौकिक आनंद की अनुभूति कर रहा हूं: जेपी नड्डा

    वहीं, माता वैष्णो देवी के दर्शन को लेकर केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा, आज श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में सपरिवार मां के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। त्रिकुट पर्वत पर स्थित इस पवित्र पुण्य स्थल की आध्यात्मिक ऊर्जा, अलौकिक आनंद की अनुभूति प्रदान करने वाली। मातारानी से समस्त देशवासियों की सुख, समृद्धि व सौभाग्य की प्रार्थना करता हूँ।

    कटड़ा में विधायकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

    वहीं, आधार शिविर कटड़ा में पार्टी के विधायकों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि पद से ऊपर संगठन तथा पार्टी सर्वोपरि है। क्योंकि अगर संगठन है तो पद है, अगर संगठन है तो विधायिका है, अगर संगठन है तो मंत्री पद है।

    खबरें और भी

    विधायकों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि जो पार्टी तथा संगठन के लिए कर्मठ रहता है और समाज में लोगों की परेशानियों को दूर करने में सक्रिय रहता है वह हमेशा आगे बढ़ता है।

    नड्डा नें कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका प्रयास मूल मंत्र को अपने जीवन में ढाल लें और इसी समर्पण भावना से कार्य करें। जेपी नड्डा ने कहा कि नेता वही बनता है जो कार्यकर्ता हमेशा लोगों की परेशानियों को दूर करने में सक्रिय रहता है।

    यह भी पढ़ें- माता वैष्णो देवी जाने वालों के लिए जरूरी खबर, भवन वाला रास्ता इस वजह से बंद; श्रद्धालुओं के लिए अलर्ट जारी