विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वक्फ कानून ने खास धर्म को बनाया निशाना', मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोले सीएम उमर अब्दुल्ला

Published: Tue, 15 Apr 2025 12:05 AM (IST)

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वक्फ कानून का विरोध करते हुए कहा कि भारत एक पंथनिरपेक्ष राष्ट्र है और यह कानून ...और पढ़ें

उमर अब्दुल्ला ने वक्फ कानून का किया विरोध।
उमर अब्दुल्ला ने वक्फ कानून का किया विरोध।

HighLights

  1. उमर अब्दुल्ला ने वक्फ कानून का किया विरोध।
  2. पंथनिरपेक्ष राष्ट्र में धर्मों के साथ समान व्यवहार।
  3. सुप्रीम कोर्ट से उमर अब्दुल्ला ने की अपील।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को नए वक्फ कानून का विरोध करते हुए कहा कि भारत एक पंथ निरपेक्ष राष्ट्र है और इसके बावजूद एक खास धर्म विेशेष को निशाना बनाने के लिए यह कानून लाया गया है।

आज दिल्ली में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ कानून को लेकर हुई हिंसा पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि हमारा मानना है कि इस कानून ने एक खास धर्म को निशाना बनाया है। हमें एक पंथनिरपेक्ष राष्ट्र माना जाता है, सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार किया जाना चाहिए, हमारा मानना है कि हमें समान व्यवहार का अधिकार है। हम चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट इस पर फैसला सुनाए। अभी हम इंतजार करेंगे।

उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी नेशनल कान्फ्रेंस ने पहले ही सुप्रीम कोर्ट के समक्ष एक याचिका दायर कर दी है और अब इसे न्यायाधीशों पर छोड़ देते हैं। हम उन संगठनों में एक हैं, जिन्होंने इस कानून पर विचार करने के लिए इसे रद्द करने के लिए लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

यह भी पढ़ें- गुलाम नबी आजाद ने अपनी पार्टी की सभी इकाइयों को भंग किया; क्या होगा DPAP का भविष्य?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।