यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रामबन में सेना ने तबाह किया आतंकी ठिकाना, जंगल से मिला हथियारों का जखीरा; AK-47 मैगजीन समेत जब्त हुई चीनी-पाकिस्तानी ग्रेनेड
सुरक्षाबलों रामबन जिले में तलाशी अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को हथियार गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। 7.62 मिमी कारतू ...और पढ़ें

HighLights
- रामबन में सेना ने तबाह किया आतंकी ठिकाना
- सरनियाल के वन क्षेत्र से मिला हथियारों का जखीरा
- AK-47 मैग्जीन समेत जब्त हुई चीनी-पाकिस्तानी ग्रेनेड
पीटीआई, बनिहाल/जम्मू। weapons cache recovered in Ramban: जम्मू और कश्मीर में आतंकियों का सफाया करने के लिए भारतीय सेना के जवानों ने और पुलिस ने ताबड़तोड़ ऑपरेशन चलाया हुआ है। कालाकोट जंगल में बड़े पैमाने पर अभी भी तलाशी अभियान चल रहा है तो वहीं दो आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं।
वहीं, अब सुरक्षाबलों को रामबन में हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है। दरअसल, सुरक्षाबलों रामबन जिले में तलाशी अभियान चलाया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।
रामबन में हथियारों का जखीरा बरामद
सुरक्षाबलों को रामबन के सरनियाल के वन क्षेत्र में हथियारों का जखीरा होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर तलाशी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान 7.62 मिमी कारतूस के 113 राउंड, तीन एके -47 मैगजीन, 7.62 मिमी स्नाइपर राइफल के सात राउंड, पिका राइफल के पांच राउंड और 9 मिमी के दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
(30).jpg)
तीन चीनी ग्रेनेड भी हुए बरामद
अधिकारियों ने बताया कि टीम ने तीन चीनी ग्रेनेड, एक पाकिस्तानी ग्रेनेड, दो बैरल ग्रेनेड लॉन्चर, डेटोनेटर और फ़्यूज़, एक एफएम ट्रांसरिसीवर, एक पिका बेल्ट और 300 ग्राम विस्फोटक भी बरामद किया है। वहीं, अब इस मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- Rajouri Encounter: जीवन रक्षक दवा, गर्म कपड़े, तिरपाल और जूते... मास्टर प्लान के साथ जंगल में रहने आए थे आतंकी
कालाकोट में अभी भी छिपे हैं दो आतंकी
कालाकोट के बाजीमाल में दो आतंकियों के मारे जाने के बाद सुरक्षाबलों को सूचनाएं मिली कि क्षेत्र में अभी दो से तीन आतंकी हो सकते हैं। उसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने कालाकोट के विभिन्न जंगलों में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
खबरें और भी
सूत्रों का कहना है कि अगर क्षेत्र में और आतंकी हुए तो जल्द ही उन्हें भी ढेर कर दिया जाएगा। कालाकोट के बाजीमाल में दो दिन तक आतंकी जंगल के अंदर बनी प्राकृतिक गुफा में छिपकर सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसाते रहे। यही कारण था कि सेना को दो कैप्टनों सहित पांच जवानों को खोना पड़ा।