जम्मू-कश्मीर में फिर बदला मौसम, अगले 3 दिन तक बारिश-बर्फबारी की आशंका
जम्मू-कश्मीर के मौसम में 28 से 30 मार्च के बीच बदलाव आएगा, जिसमें बारिश और बर्फबारी की संभावना है। कुछ क्षेत्रों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्ता ...और पढ़ें
-1774666956050_m.webp)
आज से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ बारिश की संभावना।
HighLights
28-30 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना
कुछ क्षेत्रों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं
वर्तमान में मौसम साफ, दिन के तापमान में उछाल
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में फिर बदलाव आएगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 से 30 मार्च के बीच कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
इसका 28 मार्च की रात से 30 मार्च की रात तक अधिक प्रभाव रहेगा। कुछ क्षेत्रों में 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद अप्रैल की भी अच्छी शुरुआत हो सकती है।
एक से सात अप्रैल के बीच कुछ हिस्सों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस बीच शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। मौसम साफ रहने से घाटी के दिन के तापमान में उछाल आया है।
राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.0 डिग्री चढ़कर 24.4, पहलगाम में 19.0 और गुलमर्ग में 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में भी दिनभर धूप खिली रही और तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान 29.0 और कटड़ा में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।