जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज, बुधवार से होगी बारिश; गर्मी से मिलेगी राहत
जम्मू में 3 से 6 जून के बीच बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। ...और पढ़ें
-1780335674017_m.webp)
जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज। फाइल फोटो
HighLights
जम्मू में 3 से 6 जून तक बारिश की संभावना।
बारिश से तापमान गिरेगा, लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस।
जागरण संवाददाता, जम्मू। अगले 24 घंटों के दौरान आसमान साफ रहने के साथ आंशिक बादल छाएंगे और फिर 3 से 6 जून के बीच बादल छाने के साथ कहीं-कहीं बारिश होगी। फिलहाल मौसम यूं ही बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 2 जून को सुबह से शाम तक मौसम सामान्य रहेगा। फिर आंशिक बादल छाएंगे और 3 जून तक बादल घने होते चले जाएंगे। इसके बाद कहीं-कहीं बारिश होगी। 4,5 और 6 जून को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। कहीं-कहीं बारिश होगी।
इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 7 जून को भी आंशिक बादल छाएंगे। इस सबके बीच सोमवार को जम्मू में सुबह शाम आंशिक बादल छाए लेकिन दोपहर के समय तीखी धूप रही। हालांकि पिछले कुछ दिनों की तुलना में गर्मी कम हुई है लेकिन अभी भी गर्मी पसीने छुड़ा ही रही है।
सोमवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम के बदले मिजाज के चलते जम्मू व आसपास के मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
तापमान अधिकतम न्यूनतम
- जम्मू 35.9 24.1
- बनिहाल 27.0 16.5
- बटोत 26.6 17.2
- कटड़ा 33.6 22.3
- भद्रवाह 27.4 15.0
- श्रीनगर 31.1 16.5
- काजीगुंड 26.2 16.0
- पहलगाम 25.0 9.6
- कुपवाड़ा 28.6 13.2
- कुकरनाग 28.0 15.7
- गुलमर्ग 21.2 9.2