जम्मू कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज, कई जगहों पर हुई बारिश; आने वाले दिनों में बर्फबारी और वर्षा की संभावना
जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट ली है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रविवार सुबह हुई बारिश के बाद दिनभर मौसम सुहावना रहा। ...और पढ़ें
-1774806694227_m.webp)
जम्मू कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज। फोटो जागरण
HighLights
जम्मू-कश्मीर में बारिश से गर्मी से मिली राहत।
विभिन्न शहरों में तापमान गिरा, अच्छी वर्षा दर्ज।
आने वाले दिनों में भी हल्की बारिश की संभावना।
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में इस समय मौसम ने करवट ले ली है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रविवार सुबह तड़के से सुबह 7 बजे तक हुई बारिश के बाद दिनभर मौसम ठंडा और सुहावना बना रहा।
आसमान में बादल छाए रहे और बीच-बीच में बारिश की संभावना भी बनती रही। दूर-दराज के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश के कारण मौसम और अधिक खुशनुमा हो गया। जम्मू में अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले 24 घंटों में 7.8 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
बनिहाल में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री और न्यूनतम 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा और 7.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई।बटोत में सबसे अधिक 37.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री और न्यूनतम 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 8.8 मिमी बारिश हुई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
साथ ही 8.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री और न्यूनतम 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा,जबकि 2.6 मिमी बारिश हुई। पहलगाम में अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री और न्यूनतम 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही 8.2 मिमी वर्षा हुई।
गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री और न्यूनतम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ठंडे स्थानों में रहा। कुल मिलाकर पूरे जम्मू-कश्मीर में मौसम सुहावना बना हुआ है और आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
खबरें और भी
मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार 31 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी के संक्षिप्त दौर देखने को मिल सकते हैं।
वहीं 1 और 2 अप्रैल को मौसम आंशिक से सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। 3 और 4 अप्रैल को भी बिखरे हुए स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी के आसार हैं, जबकि 5 से 7 अप्रैल के बीच मौसम आंशिक रूप से साफ रहने की संभावना है।