Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jammu Kashmir Weather: जम्मू के मैदानी इलाकों में बढ़ने लगा ठंड का प्रकोप, दो दिसंबर से बारिश के भी आसार

    Updated: Thu, 28 Nov 2024 07:27 AM (IST)

    Jammu Kashmir Weather Update जम्मू के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है और दो दिसंबर से बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों के दौरा ...और पढ़ें

    जम्मू में दो दिसंबर से बारिश की संभावना (फाइल फोटो)
    जम्मू में दो दिसंबर से बारिश की संभावना (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. अगले 24 घंटे तक छाए रहेंगे आंशिक बादल
    2. 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा जम्मू का न्यूनतम तापमान
    3. तवी के किनारे पड़ रही है हल्की धुंध

    जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू संभाग के पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ अब मैदानी इलाके भी ठिठुरने लगे हैं। जम्मू के मैदानी इलाकों में सुबह-शाम ठंड जोर पकड़ रही है। तापमान में भी गिरावट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दो दिसंबर से बारिश की संभावना है। उससे अगले चौबीस घंटों के दौरान मुख्यत: मौसम शुष्क रहेगा लेकिन शाम के समय आंशिक बादल छाएंगे।

    तापमान में उतार-चढ़ाव बिगाड़ रही लोगों की तबीयत

    उच्च पर्वतीय श्रृंखलाओं पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं से देखने को मिल रहा है। नहर व तवी किनारों के क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध भी पड़ रही है। इसी बीच बुधवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते मौसम के मिजाज कइयों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। बुखार और खासी-जुखाम के मामलों में वृद्धि हुई है। फिलहाल शुष्क सर्दी से जूझना ही पड़ेगा।

    जानें कहां कितना रहा तापमान

    जगह अधिकतम न्यूनतम
    जम्मू 25.0 10.1
    बनिहाल 17.2 9.1
    बटोत 18.1 5.6
    कटड़ा 21.4 9.1
    भद्रवाह 17.2 1.6
    श्रीनगर 14.5 -0.6

    काजीगुंड

    16.0 -2.4

    पहलगाम

    12.1 -4.4

    कुपवाड़ा

    15.6 -1.9

    कुकरनाग

    14.6 0.4

    गुलमर्ग

    7.2 -2.6

    यह भी पढ़ें- Weather: दिल्ली-यूपी में कोहरे का अलर्ट, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी; तमिलनाडु के पास बन रहा चक्रवात

    बर्फबारी नहीं होने से उदास से लग रहे पहाड़

    सर्दी शुरू होते ही कश्मीर के पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो जाती थी और नवंबर तक पहाड़ बर्फ की मोटी चादर ओढ़ लेते थे। गुलमर्ग हो या सोनमर्ग, यूसमर्ग या फिर पहलगाम सभी पर्यटनस्थल बर्फ से लकदक हो जाते थे। पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता था। समुद्र तल से 13 हजार मीटर ऊंचाई पर हिमालय की पर्वत शृंखला में गुलमर्ग की वादियां पर्यटकों की दिल का सुकून देती थीं।

    खबरें और भी

    स्कीइंग, आइस साइकिलिंग आदि के शौकीन यहां खूब नजर आते थे, लेकिन इस बार पहाड़ उदास से लग रहे हैं। नवंबर समाप्त हो रहा है पर दिल को सुकून देने वाली बर्फ गुलमर्ग में नहीं गिरी है। इसलिए यहां की वादी सूनी नजर आ रही है। सिर्फ अफरवट समेत ऊंची चोटियां पर कहीं-कहीं बर्फ की मामूली परत दिखाई दे रही है।

    5 दिसंबर तक बर्फबारी के आसार नहीं

    वर्तमान में भी कश्मीर समेत पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क की है और मौसम विभाग के अनुसार पांच दिसंबर तक हिमपात के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञानी इसके पहले जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग को कारण बता रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- J&K Weather Update: जलवायु परिवर्तन छीन रहा पहाड़ों से बर्फ, कश्मीर में कम हुई पर्यटकों की आमद