विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu News: 'बेकसूर हैं मेरे पति' पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल, लगाए गंभीर आरोप

By lalit kEdited By: Monu Kumar Jha
Updated: Wed, 08 Nov 2023 04:00 PM (IST)

मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री लाल सिंह की गिरफ्तार हो चुके हैं। अब उनकी पत्नी कांता अंडोत्रा ने नरवाल स्थित ईडी कार्यालय के बाहर समर्थकों के सा ...और पढ़ें

पूर्व मंत्री लाल सिंह की गिरफ्तारी पर पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप। फाइल फोटो
पूर्व मंत्री लाल सिंह की गिरफ्तारी पर पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप। फाइल फोटो

HighLights

  1. पूर्व मंत्री लाल सिंह की गिरफ्तारी पर पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप
  2. अधिकारियों ने उन्हें खाना तक खाने नहीं दिया-पत्नी का आरोप
  3. सरकार कर रही अत्याचार-कांता अंडोत्रा

जागरण संवाददाता, जम्मू ।(Lal Singh arrested in laundering case) मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री लाल सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी कांता अंडोत्रा ने नरवाल स्थित ईडी कार्यालय के बाहर समर्थकों के साथ जमकर हंगामा किया।

पत्रकारों से बात करते हुए वह रो पड़ी। कांता ने अपने पति लाल सिंह को बेकसूर बताया और कहा कि वह राजनीति का शिकार हुए हैं। ईडी ने केंद्र सरकार के दबाव में लाल सिंह को गिरफ्तार किया है।

जिस आरबी एजुकेशन ट्रस्ट पर मनी लांड्रिंग का आरोप लगा है उस ट्रस्ट से लाल सिंह का कोई लेना-देना हीं नहीं है। इस ट्रस्ट में कांता और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Jammu: मनी लांड्रिंग मामले में लाल सिंह से फिर पूछताछ, कार्रवाई होने तक ईडी कार्यालय के बाहर पत्नी-बेटा रहे मौजूद

अधिकारियों ने उन्हें खाना तक खाने नहीं दिया-पत्नी का आरोप

डोगरों की पहचान को समाप्त करने के लिए सरकार ने लाल सिंह को पकड़ा है। लाल सिंह को जब पकड़ा तब वह अपने एक दोस्त के घर खाना खाने लगे थे। अधिकारियों ने उन्हें खाना तक खाने नहीं दिया। सुबह से लाल सिंह कोर्ट में मौजूद थे और शाम को उनकी जमानत अर्जी को खारिज कर दिया था।

सरकार कर रही अत्याचार-कांता अंडोत्रा

सुबह का उन्होंने कुछ नहीं खाया था। सरकार पहले ही अत्याचार कर रही है। जिन लोगों से लाल सिंह ने ट्रस्ट के लिए भूमि ली थी ने लाल सिंह के खिलाफ बयान दिए हैं कि उनसे जबरन भूमि ली गई थी जो सरासर भी बुनियाद है।

मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री लाल सिंह की पत्नी कांता अंडोत्रा ने नरवाल स्थित ईडी कार्यालय के बाहर समर्थकों के साथ पहले तो जमकर हंगामा किया। बाद में उन्होंने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए।

कांता ने अपने पति लाल सिंह को बताया बेकसूर

पत्रकारों से बात करते हुए वह रो पड़ीं। कांता ने अपने पति लाल सिंह को बेकसूर बताया और कहा कि वह राजनीति का शिकार हुए हैं। ईडी ने केंद्र सरकार के दबाव में लाल सिंह को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: Jammu News: मनी लांड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री लाल सिंह की पत्नी की याचिका पर कोर्ट ने ईडी को दिया नोटिस