Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Amarnath Yatra 2023 यात्रा के लिए 451 श्रद्धालुओं का 36वां जत्था रवाना, अब तक 4.22 लाख लोग कर चुके दर्शन

    By Jagran NewsEdited By: Nidhi Vinodiya
    Updated: Tue, 08 Aug 2023 02:07 PM (IST)

    वार्षिक बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर कमी का सिलसिला जारी है। यात्रा के लिए यात्री निवास भगवती नगर जम्मू से आ ...और पढ़ें

    बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए 451 श्रद्धालुओं का 36वां जत्था रवाना
    बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए 451 श्रद्धालुओं का 36वां जत्था रवाना

    जम्मू, राज्य ब्यूरो। बाबा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा (Amarnath Yatra 2023) के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर कमी का सिलसिला जारी है। यात्रा के लिए यात्री निवास भगवती नगर जम्मू से आज मंगलवार सुबह 451 श्रद्धालुओं का 36 वां जत्था (36th Batch Of Amarnath Yatra) पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना (Left For Pahalgam and Baltal) हुआ।

    दोनों मार्गों पर लगाए गए लंगर 

    पहलगाम मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 303 श्रद्धालुओं में 256 पुरुष, 26 महिलाएं, 21 साधु शामिल थे। बालटाल मार्ग से यात्रा करने के लिए रवाना हुए 148 श्रद्धालुओं में 123 पुरुष, 25 महिलाएं शामिल थे। आने वाले दिनों में यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या और कम होगी। एक जुलाई से शुरू हुई यात्रा के लिए अब तक 4.22 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर लिए हैं। दोनों यात्रा मार्गों पर लगाए गए कुल 123 लंगर में से 60 वापस चले गए है।

    सुचारू रूप से चल रहा यात्रा 

    जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए गए लंगर में भी तीस प्रतिशत वापिस चले गए हैं। इस बार यात्रा की अवधि 62 दिन की अब तक की सबसे अधिक है। इस समय मौसम खुशगवार बना हुआ है और यात्रा सुचारू रूप से चल रही है।