Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कठुआ में नवरात्र और ईद की तैयारियों पर एडीसी बसोहली की बैठक, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 06:57 PM (IST)

    एडीसी बसोहली ने नवरात्र और ईद उल फीतर की तैयारियों के लिए उप जिला अधिकारियों के साथ बैठक की। ...और पढ़ें

    कैप्शन: कठुआ में नवरात्र और ईद की तैयारियों पर एडीसी बसोहली की बैठक (वैष्णो देवी फाइल फोटो)

    कैप्शन: कठुआ में नवरात्र और ईद की तैयारियों पर एडीसी बसोहली की बैठक (वैष्णो देवी फाइल फोटो)

    HighLights

    1. धार्मिक स्थलों की सड़कों की मरम्मत के निर्देश

    2. सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी

    3. खाद्य गुणवत्ता जांच व पेयजल-बिजली आपूर्ति पर जोर

    संवाद सहयोगी, बसोहली। नवरात्र एवं ईद उल फीतर के मद्देनजर एडीसी बसोहली ने एक बैठक का आयोजन उप जिला अधिकारियों के संग किया और उन्हें इस अवसर पर जिम्मेवारियां सौंपी। एडीसी बसोहली ने एग्जिक्यूटिव इंजीनियर पीडब्ल्यूडी बसोहली को धार्मिक स्थलों पर जाने वाली मुख्य सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिये।

    इओ बसोहली को हाई मास्ट लाइट को ठीक करने, स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के निर्देश दिये। बीडीओ बसोहली को सभी ग्रामीण क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों के पैदल रास्तों को साफ करने के निर्देश दिये। मेनेजमेंट कमेटी को धार्मिक स्थलों में पालीथिन के प्रयाग को प्रबंधित रखने के निर्देश दिये।

    एसडीपीओ बसोहली एवं एसएचओ बसोहली को सभी धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध करने के निर्देश दिये। ट्रैफिक इंचार्ज को सभी धार्मिक स्थलों के पास पार्किंग की व्यवस्था करने और जाम ना लगे इस को लेकर प्रबंध करने के निर्देश इओ बसोहली को धार्मिक स्थलों में स्वच्छता पर जोर देने के निर्देश दिये।

    नवरात्र एवं ईद के मद्देनजर नायब तहसीलदार को टीम सहित बसोहली एवं अन्य स्थलों पर मार्केट में खाद पदार्थेां की गुणवता और फल सब्जियों की जांच करने के निर्देश दिये। हर धार्मिक स्थल के पास स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया जाये। पेयजल सप्लाई एवं बिजली की सप्लाई को लेकर एईई जल शक्ति एवं एईई जेपीडीसीएल को निर्देश दिये।

    खबरें और भी