बनी तहसील के गांव लोहांग नॉर्थ में देर रात लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बनी तहसील के लोहांग नॉर्थ गांव में बुधवार देर रात एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय ...और पढ़ें

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HighLights
किराना दुकान में देर रात भीषण आग लगी।
लाखों रुपये का सामान जलकर राख हुआ।
शॉर्ट सर्किट आग का संभावित कारण, जांच जारी।
संवाद सहयोगी, बनी। बनी तहसील के अंतर्गत गांव लोहांग नॉर्थ में बुधवार देर रात एक किराना दुकान में आग लगने से दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई। आग लगने की यह घटना उस समय हुई जब आसपास के लोग गहरी नींद में सो रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात दुकान के अंदर से अचानक आग की लपटें और धुआं निकलता दिखाई दिया। जैसे ही लोगों की नजर पड़ी, मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनते ही आसपास के ग्रामीण अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने पानी और अन्य साधनों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।
आग से प्रभावित दुकान की पहचान मोहम्मद इशाक पुत्र अब्दुल लतीफ, निवासी गांव लोहांग के रूप में हुई है।
फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, हालांकि प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू की