डिजिटल इंडिया के नक्शे पर बनी तहसील का बाजल गांव आज भी है 'नो नेटवर्क जोन', यहां पहाड़ियों पर चढ़ कॉल लगाना मजबूरी
बनी तहसील का बांजल गांव आज भी मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा से वंचित है, जिससे लोगों को कॉल करने के लिए पहाड़ियों पर चढ़ना पड़ता है। डिजिटल इंडिया ...और पढ़ें

5 हजार की आबादी, एक भी टावर नहीं, बाजल में डिजिटल इंडिया अभी भी ऑफलाइन।
HighLights
बांजल गांव में मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट सुविधा का अभाव।
ग्रामीणों को कॉल के लिए पहाड़ों पर चढ़ना पड़ता है।
छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल कार्य प्रभावित।
संवाद सहयोगी, बनी। सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया अभियान के तहत देश को पूरी तरह आनलाइन और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र बनी तहसील का गांव बाजल आज भी मोबाइल और इंटरनेट सुविधा से वंचित है। क्षेत्र के लोगों को नेटवर्क पकड़ने के लिए पहाड़ियों और ऊंचे स्थानों का सहारा लेना पड़ता है।
बनी तहसील के दूरदराज गांवों में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति इतनी खराब है कि लोगों को किसी अपने से बात करने या जरूरी सूचना देने के लिए घरों से निकलकर पहाड़ियों पर जाना पड़ता है। कई स्थानों पर तो घंटों प्रयास करने के बाद भी फोन नहीं लग पाता। इंटरनेट सेवा लगभग नाममात्र होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
नेटवर्क पकड़ने को पहाड़, इंटरनेट के लिए जद्दोजहद
स्थानीय निवासी भूषण कुमार, प्रवीण कुमार और दयाराम का कहना है कि आज हर व्यक्ति के पास एंड्रायड मोबाइल फोन तो है, लेकिन नेटवर्क और इंटरनेट सुविधा न होने के कारण ये फोन केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। आनलाइन पढ़ाई, डिजिटल भुगतान, सरकारी पोर्टल, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य जरूरी कार्य करने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस पंचायत की जनसंख्या लगभग पांच हजार है और बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। ऑनलाइन कक्षाओं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आवेदन प्रक्रिया और पढ़ाई से जुड़ी सामग्री डाउनलोड करने में उन्हें दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। कई विद्यार्थियों को इंटरनेट चलाने के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
खबरें और भी
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि बनी तहसील के ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में जल्द मोबाइल टावर स्थापित किए जाएं तथा बेहतर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि लोग भी डिजिटल इंडिया अभियान का वास्तविक लाभ उठा सकें। वहीं, एसडीएम बनी संदीप कुमार शर्मा का कहना है कि बंधन पंचायत में बीएसएनएल के टावर की मंजूरी मिल चुकी है और उसका निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है।